अदिति राव हैदरी का ट्रांसपेरेंट साड़ी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Aditi Rao Hydari ने कान्स 2026 में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन लूटी महफिल, ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Aditi Rao Hydari Cannes 2026: कान्स 2026 में अदिति राव हैदरी ने ट्रांसपेरेंट न्यूड शेड साड़ी और गोल्ड चोकर में शानदार लुक दिखाया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Aditi Rao Hydari Cannes 2026 Look: फ्रांस में चल रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की कई एक्ट्रेसेस अपने फैशन और ग्लैमरस लुक्स से रेड कार्पेट पर छाई हुई हैं। इसी बीच अब अदिति राव हैदरी का भी कान्स 2026 से पहला लुक सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में अदिति न्यूड शेड की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इस साड़ी पर हल्का गोल्डन सीक्विन और एम्बेलिशमेंट वर्क किया गया है, जो इसे बेहद क्लासी और रॉयल टच दे रहा है।

अदिति ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज किया पेयर

अदिति राव हैदरी ने इस साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। उनका यह ट्रेडिशनल लेकिन मॉडर्न अंदाज कान्स के ग्लैमरस माहौल में भी अलग पहचान बना रहा है। फैंस खास तौर पर इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि अदिति ने वेस्टर्न ग्लैमर के बीच भारतीय ट्रेडिशनल फैशन को बेहद खूबसूरती से रिप्रेजेंट किया।

गोल्ड ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

अपने इस एलिगेंट लुक को कंप्लीट करने के लिए अदिति ने हेवी गोल्ड चोकर नेकलेस पहना। नेकलेस में छोटे-छोटे कॉइन और बीड डिटेलिंग थी, जिसने उनके पूरे आउटफिट को और ज्यादा रॉयल बना दिया। इसके अलावा उन्होंने मिनिमल रिंग्स कैरी कीं, जिससे उनका ज्वेलरी लुक ओवरडू नहीं लगा। एक्ट्रेस का पूरा स्टाइल बेहद बैलेंस्ड और ग्रेसफुल नजर आया।

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने खींचा ध्यान

मेकअप की बात करें तो अदिति ने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। ब्राउन स्मोकी आईज, शार्प ब्राउज और न्यूड पिंक लिपस्टिक ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और ज्यादा निखार दिया। हल्के हाइलाइटर और ग्लोइंग बेस मेकअप ने उनके चेहरे पर शानदार शाइन दी। हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया और सामने से कुछ सॉफ्ट स्ट्रैंड्स खुले छोड़े। यह हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक में रॉयल और विंटेज फील जोड़ रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अदिति राव हैदरी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस उनके लुक को रॉयल, ड्रीमी और एथनिक क्वीन जैसे नाम दे रहे हैं। एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं और उनका कॉन्फिडेंस हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कान्स 2026 में अदिति का यह ट्रेडिशनल अवतार एक बार फिर साबित कर रहा है कि भारतीय फैशन का ग्लोबल मंच पर अलग ही जलवा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा