अदा शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नाक पर चोट के बावजूद नहीं रुकीं अदा शर्मा, एक्शन सीन की शूटिंग रखी जारी

अदा शर्मा अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान नाक पर चोटिल हो गईं, लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और प्रोफेशनलिज्म की मिसाल पेश की। अदा ने कहा कि दर्द टेंपरेरी है, सिनेमा हमेशा रहेगा।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं, लेकिन इसी तैयारी के दौरान उन्हें नाक पर चोट लग गई है। अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करते समय अदा एक स्टंट रिहर्सल में घायल हो गईं। हालांकि दर्द के बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी, जिससे उनके प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन की जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि अदा शर्मा इस बार एक ऐसे किरदार में हैं, जिसमें उन्हें कई हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स करने हैं। एक स्टंट रिहर्सल के दौरान बैलेंस बिगड़ने से उन्हें नाक पर गंभीर चोट लगी। पर अदा ने न तो शूटिंग कैंसिल की और न ही ब्रेक लिया। घटना के बाद अदा ने कहा कि दर्द टेंपरेरी है, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहेगा। अब मैं एक एक्शन हीरोइन जैसी दिखती हूं।

फैंस के लिए होंगी तीन भाषाओं की देवी

अदा शर्मा ने आगे कहा कि चोट लगी थी, लेकिन अगले दिन मुझे एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो शूट करना था। उस दौरान आइस पैक और मेकअप से चोट को छुपाया गया। अदा शर्मा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वो जल्द ही एक तीन भाषाओं में बनी फिल्म में ‘देवी’ के रोल में दिखेंगी, जिसका निर्देशन बीएम गिरिराज कर रहे हैं। इसके अलावा वो ‘रीता सान्याल सीजन 2’ में वापसी करेंगी और एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की भी शूटिंग कर रही हैं जिसमें वो लीड रोल में हैं।

कमांडो सीरीज के बाद फिर एक्शन

अदा शर्मा को पहले भी 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में उनके एक्शन रोल्स के लिए सराहा गया था। अब जब वो फिर से एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ लौट रही हैं, तो उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। अदा ने यह भी कहा कि चाहे 'द केरल स्टोरी' हो या कोई दूसरा किरदार, वो हमेशा अपने रोल को रियल और ऑथेंटिक बनाने की कोशिश करती हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप