राजपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Rajpal Yadav Birthday: तिहाड़ जेल की हवा खा चुके हैं राजपाल यादव, जानें दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इंडस्ट्री में असली पहचान विलेन के किरदार से मिली। साल 2000 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' में उन्होंनें 'सिप्पा' का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्हें काफी ख्याति मिली।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव आज यानि 16 मार्च को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च, 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। राजपाल यादव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल क्या करे’ से की थी। इसके बाद वह 'प्यार तूने क्या किया', 'जिंदगी का सफर' और 'तुमको न भूल पाएंगे' जैसी कई फिल्मों में वो दमदार किरदार में दिखाई दिए।

राजपाल को शुरुआती दौर में फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिले, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान विलेन के किरदार से मिली। साल 2000 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' में उन्होंनें 'सिप्पा' का रोल प्ले किया था। इस किरदार से उन्हें काफी ख्याति मिली। राजपाल अपने एक्टिंग करियर में अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे चुके हैं। इन सभी फिल्मों में अभिनय कर उन्होंने एक हास्य अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया।

राजपाल यादव ने एक बार 5 करोड़ का लोन लिया था। जिस कारण उन्हें लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट का चक्कर लगा रहे थे। इस पूरे मामले पर करवाई करते हुए उन्हें लोन चुकाने के लिए एक सीमित समय निर्धारित की थी। लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण तय सीमा के भीतर लोन नहीं चुका सके। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की सजा भी सुनाई थी।

हालांकि 10 दिन की सजा काटने के बाद राजपाल यादव बेल पर बाहर आ गए थे। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में भी रहे। साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर फिल्म अता-पता-लापता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने पांच करोड़ का रुपये लोन लिया था। इस फिल्म के चलते राजपाल यादव को जेल हो गई थी।

राजपाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी लखीमपुर की रहने वाली करुणा यादव से हुई थी, लेकिन बीमारी के चलते उनकी पत्नी का देहांत हो गया, जिसके बाद एक्टर ने कनाडा की रहने वाली राधा यादव से दूसरी शादी की है। बता दें कि दोनों की मुलाकात पहली बार कनाडा में हुई थी। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साल 2003 में शादी के बंधन में बंध गए।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट