Abhishek Malhan And Jiya Shankar (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

'चैप्टर वहीं खत्म हो गया था', अभिषेक मल्हान ने जिया शंकर संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Abhishek Malhan ने जिया शंकर संग सगाई की खबरों पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का 'चैप्टर वहीं खत्म हो गया था' और फैंस से उनका नाम किसी से भी न जोड़ने की अपील की।

अनिल सिंह

Abhishek Malhan On Engagement With Jiya Shankar: 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान और अभिनेत्री जिया शंकर की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब हाल ही में दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलीं, जिस पर अभिषेक मल्हान ने नाराजगी जाहिर करते हुए इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सगाई की अफवाहों से बेहद परेशान अभिषेक मल्हान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की है कि वे उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करें और उनका नाम किसी से न जोड़ें।

'चैप्टर वहीं खत्म हो गया था'

अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की अपनी को-कंटेस्टेंट जिया शंकर के साथ सगाई की अफवाहों पर अपना गुस्सा और निराशा व्यक्त की।

अभिषेक की अपील: उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा, "मैं एक बात बिल्कुल क्लियर कर देना चाहता हूं। प्लीज़ मेरा नाम किसी से भी जोड़ना बंद करें।"

पुराना मामला: उन्होंने बताया कि वह तीन साल पहले एक शो का हिस्सा थे और "वह चैप्टर वहीं खत्म हो गया।" उन्होंने यह भी कहा कि उस समय भी उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया था और तब से कुछ भी नहीं बदला है।

निराशा व्यक्त की: अभिषेक ने इस मामले के बार-बार सामने आने पर निराशा जताते हुए कहा, "निराशाजनक बात ये है कि यह एक रेग्युलर पैटर्न बन गया है। लगभग हर साल, अचानक, वही बातें बिना किसी कारण या संदर्भ के फिर से सामने आ जाती हैं।"

जिया शंकर ने भी अफवाहों को किया खारिज

सिर्फ अभिषेक ही नहीं, बल्कि जिया शंकर ने भी हाल ही में इन अफवाहों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने न सिर्फ इन अटकलों को खारिज किया बल्कि अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन