कौन है टीवी की सबसे महंगी नागिन? तेजस्वी प्रकाश ने मौनी रॉय और प्रियंका चाहर चौधरी को भी पछाड़ा

Highest Paid Naagin: टीवी की सबसे महंगी नागिन तेजस्वी प्रकाश हैं, जिन्होंने नागिन 6 के लिए 2.5 लाख प्रति एपिसोड फीस ली। मौनी रॉय की फीस 1 लाख थी जबकि प्रियंका चाहर को 1.5 लाख फीस मिल रही है।
Mouni Roy To Priyanka Chahar Highest Paid Naagin
Mouni Roy To Priyanka Chahar Highest Paid Naagin (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Mouni Roy To Priyanka Chahar Highest Paid Naagin: टेलीविजन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक, एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन' हमेशा चर्चा में रहा है। इस शो ने कई अभिनेत्रियों को रातोंरात सुपरस्टार बनाया और उनकी फीस को लेकर भी हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। वर्षों से 'नागिन' के अलग-अलग सीज़न में कई नामचीन एक्ट्रेसेस ने काम किया है, लेकिन फीस के मामले में सबसे महंगा कौन रहा है, इस पर एक लिस्ट सामने आई है।

दावा है कि तेजस्वी प्रकाश अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली 'नागिन' हैं, जिन्होंने पहले की नागिन एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है।

प्रति एपिसोड कितनी फीस लेती हैं TV की 'नागिन' एक्ट्रेसेस?

एक्ट्रेस का नाम नागिन सीज़न प्रति एपिसोड फीस (अनुमानित)
तेजस्वी प्रकाश नागिन 6  2.5 लाख (पहले ₹ 2 लाख)
मौनी रॉय नागिन 1 & 2  1-2 लाख
प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 (आगामी)  1.5 लाख
अनिता हस्सनंदनी नागिन 3 (ग्रे शेड रोल)  1 लाख
अदा खान नागिन 1 & 2, बाद में कैमियो  70-90 हज़ार
सुरभि ज्योति नागिन 3  60 हज़ार
सुरभि चंदना नागिन 5  60 हज़ार
निया शर्मा नागिन 4  40 हज़ार

तेजस्वी प्रकाश हैं सबसे महंगी नागिन

अगर बात सबसे महंगी नागिन की हो, तो तेजस्वी प्रकाश इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

नागिन 6 में उनके किरदार को ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली, जिसके बाद वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली नागिन बन गईं।

दावा है कि तेजस्वी को इस शो के लिए पहले ₹ 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड दिए गए और बाद में एक्ट्रेस की फीस बढ़ाकर ₹ 2.5 लाख रुपये कर दी गई।

मौनी रॉय से प्रियंका चाहर चौधरी तक

मौनी रॉय: नागिन की शुरुआत से ही मौनी रॉय इस किरदार की पहचान बन गई थीं। माना जाता है कि उन्होंने प्रति एपिसोड ₹ 1 से 2 लाख रुपये लिए थे, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

प्रियंका चाहर चौधरी: अब सबकी नजरें नागिन 7 पर टिकी हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। फैन फॉलोइंग के दम पर वह शो को नई ऊंचाई तक ले जा सकती हैं। दावा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को ₹ 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस दी जा रही है, जो तेजस्वी से कम है।

अन्य एक्ट्रेसेस: अदा खान (₹ 70-90 हज़ार), सुरभि ज्योति (₹ 60 हज़ार), सुरभि चंदना (₹ 60 हज़ार) और निया शर्मा (₹ 40 हज़ार) ने भी अपनी फीस के साथ इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अनिता हस्सनंदनी ने नागिन 3 में अपने ग्रे शेड्स वाले किरदार के लिए ₹ 1 लाख रुपये चार्ज किए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com