मुंबई: अभिनेता और मॉडल अभिषेक दुबे को प्रिंस नरूला के साथ इंडियाज किड्स सुपरस्टार में जज के रूप में नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता के जरिए उन्हें नई प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने की जिम्मेदारी दी गई। उनके मुताबिक इस तरह वो मनोरंजन विकास में योगदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
मूलतः भोपाल के रहने वाले अभिषेक दुबे मिस्टर इंडिया के सुपर मॉडल 2022 का खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने आईपीईआर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वह NMIMS मुंबई से MBA कर रहे हैं और व्यवसाय क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को और बढ़ा रहे हैं।