मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के दिवालिया होने पर क्या था अभिषेक का रिएक्शन, सुनकर नम हो जाएंगी आंखें

अमिताभ बच्चन के दिवालिया होने पर अभिषेक बच्चन को सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा था, उन्हें अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। लेकिन अभिषेक उस दौरान अमिताभ से जो कहा वह सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी।

अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन इस समय ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अलग होने की बात चल रही है, हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह दोनों चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के उस वक्त की कहानी सुनाई है, जब उनकी एबीसीएल दिवालिया हो गई थी।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। अभिषेक बच्चन को पिता का सम्मान करने वाला बेटा कहा जाता है और यह बात उन्होंने हर जगह साबित भी की है। फिल्मों में उनका करियर भले ही वो मुकाम हासिल ना कर पाया हो, जिसकी लोगों ने उनसे उम्मीद की थी। लेकिन एक बेटा होने के नाते उन्होंने पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर भरपूर सम्मान हासिल किया है। खुद अभिषेक बच्चन ने वह दर्द भरा किस्सा सुनाया है, जिस समय अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे और अभिषेक बच्चन को अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रणवीर अल्लाहाबादिया को दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे और उन्होंने विषय के तौर पर लिबरल आर्ट्स चुना था। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट में महारत हासिल की, लेकिन उन्हें उनकी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। क्योंकि पिता आर्थिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।

इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्होंने अपने पापा से कहा कि वह हॉस्टल में बैठे नहीं रह सकते, जबकि उनके पिता को पता नहीं है कि उनका रात का खाना कैसे मिलेगा। अभिषेक ने बताया वह बहुत बुरा दौर था खुद अमिताभ बच्चन ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि उनको खाने की व्यवस्था करने के लिए कर्मचारियों से पैसे उधार लेने पड़े थे। तब अभिषेक बच्चन को लगा और उन्होंने अमिताभ से कहा कि मुझे लगता है कि मुझे कॉलेज छोड़कर वापस आ जाना चाहिए। बस मैं आपके साथ रहना चाहता हूं, किसी भी तरह से आपकी मदद करने की कोशिश करना चाहता हूं। कम से कम आपको यह पता हो कि आपका बेटा आपके बगल में है और वह आपके लिए वहां मौजूद है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां