सलमान खान (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

चालाक लोमड़ी है...सलमान खान के बाद अब आमिर खान से भिड़ा ये डायरेक्टर! इंटरनेट पर मचा बवाल

Abhinav Kashyap Interview: अभिनव कश्यप इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान और अब आमिर खान को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इंटरनेट पर फिर से हलचल मच गई है।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan And Aamir Khan Controversy: बॉलीवुड में फिलहाल फिल्ममेकर अभिनव कश्यप का नाम विवादों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। पहले वह सलमान खान के साथ अपने पुराने झगड़े को लेकर चर्चा में थे, अब उन्होंने आमिर खान को लेकर भी बयान देकर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

अभिनव कश्यप ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में आमिर खान के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आमिर खान को बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है, लेकिन उनके साथ काम करना आसान नहीं है। अभिनव के अनुसार, आमिर बहुत मैनिपुलेटिव और कंट्रोलिंग हैं। उन्होंने कहा कि आमिर हर चीज में दखल देते हैं, एडिटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन और यह पूरी प्रक्रिया उनके लिए थका देने वाली होती है।

अभिनव कश्यप ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

अभिनव ने बताया, “अगर आमिर 25 टेक लेते हैं, तो उनका पहला और आखिरी टेक अक्सर एक जैसा होता है। वो सबसे चालाक और शातिर इंसान हैं, और उनके साथ काम करना एक पूरा इकोसिस्टम कंट्रोल करने जैसा होता है।” उन्होंने यहां तक सुझाव दिया कि राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशकों को आमिर जैसे स्टार्स के बजाय अच्छे और सहयोगी स्टार्स के साथ काम करना चाहिए।

सलमान खान पर लगाया था ये आरोप

इससे पहले अभिनव कश्यप और सलमान खान के बीच भी विवाद की खबरें सामने आई थीं। अभिनव का आरोप था कि उन्होंने सलमान को ‘दबंग’ फिल्म में बड़ा मौका दिया, जबकि सलमान ने उनके साथ विश्वासघात किया। अभिनव ने कहा कि सलमान ने उनसे फिल्म के लिए भीख मांगी और राम-राम कहकर निवेदन किया, लेकिन बाद में उन्होंने उनकी पीठ में छुरा घोंपा।

अब अभिनव कश्यप ने आमिर खान को लेकर भी ऐसा बयान दे दिया है कि बॉलीवुड में नया विवाद खड़ा हो गया है। उनके अनुसार आमिर की पर्फेक्शनिस्ट प्रवृत्ति और कंट्रोलिंग व्यवहार कई प्रोजेक्ट्स में चुनौतीपूर्ण साबित होता है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आमिर खान इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, या चुप्पी साधे रखते हैं। फिलहाल अभिनव कश्यप के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और बॉलीवुड के अंदरूनी माहौल को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन