दिलजीत दोसांझ, अभिजीत भट्टाचार्य (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'हमारे बाप का है...' सरदार जी 3 विवाद के बीच दिलजीत पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ नहीं, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट में दिया गया उनका बयान है, जिसका विडियो अभिजीत भट्टाचार्य ने शेयर कर तंज कसा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म सरदार जी 3 नहीं, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया बयान है। दिलजीत के दिल-ल्यूमिनाटी टूर के दौरान बोले गए एक कविता जैसे वाक्य ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है।

दिलजीत ने स्टेज से कहा, "किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है," जिसे लेकर इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इस बयान को देशविरोधी बताया, जबकि कुछ ने इसे एकता और समानता की भावना से जुड़ा हुआ बताया।

विवाद को और हवा तब मिली जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और दिलजीत पर हमला बोलते हुए कहा, "हिंदुस्तान हमारे बाप-दादाओं का है, और हमें इस पर गर्व है।" उन्होंने वीडियो में तिरंगा भी लहराया और बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा' बजाया।

इस मुद्दे पर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली दिलजीत के समर्थन में आगे आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि दिलजीत के शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इम्तियाज ने कहा, "दिलजीत के भीतर गहरा देश प्रेम है। उन्होंने हमेशा अपने काम और शब्दों में सच्चाई दिखाई है। उन्हें गलत समझा जा रहा है।"

इम्तियाज ने यह भी बताया कि दिलजीत हर कॉन्सर्ट के अंत में 'मैं हूं पंजाब' कहते हुए भारतीय तिरंगे के साथ अपनी प्रस्तुति समाप्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसी फिल्म में कलाकार की कास्टिंग का निर्णय सिर्फ एक्टर का नहीं होता, यह निर्माता और निर्देशक की सामूहिक सहमति से होता है।

वहीं, विवाद के बीच सिंगर गुरु रंधावा ने सरदार जी 3 से जुड़ी किसी भी बहस में खुद को शामिल करने से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ, जसबीर जस्सी के कुछ बयानों ने इस मामले को मुश्किल बना दिया है, जिन पर कानूनी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

इस विवाद की एक और वजह है दिलजीत की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत-पाक रिश्तों को देखते हुए इस कास्टिंग को लेकर नाराजगी जताई है और सवाल किया है कि क्या यह फैसला सही है।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात