बॉबी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आश्रम 4 की शूटिंग हुई शुरू, बॉबी देओल की वापसी से फैंस में मची हलचल, प्रकाश झा ने पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट

Aashram Season 4 Update: बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन का ऐलान हो गया है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

सोनाली झा

Bobby Deol Series Aashram 4: बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘आश्रम 4’ का ऐलान कर दिया है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नए सीजन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद बॉबी देओल के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म शूटिंग में इस्तेमाल होने वाला क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है। इस पर ‘एक बदनाम आश्रम’ लिखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जापनाम। आश्रम 4 की शूटिंग हो रही है।’ इस पोस्ट के जरिए साफ हो गया है कि सीरीज के नए सीजन पर काम शुरू हो चुका है।

फैंस में दिखी जबरदस्त एक्साइटमेंट

‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। पोस्ट पर यूजर्स ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा कि वह नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जबकि एक अन्य यूजर ने बॉबी देओल की वापसी को लेकर उत्साह जताया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर अब भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

कब रिलीज हुए थे पिछले सीजन

बता दें कि ‘आश्रम’ का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसी साल इसका दूसरा सीजन यानी ‘आश्रम चैप्टर 2’ भी दर्शकों के सामने आया। इसके बाद ‘आश्रम 3’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। सीरीज के सभी सीजन का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। ‘आश्रम’ एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें धर्म की आड़ में चलने वाले अपराध, पाखंड और काले धंधों की कहानी दिखाई गई है। सीरीज में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है।

ये कलाकार आएंगे नजर

सीरीज की स्टारकास्ट में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर जैसे कलाकार भी सीरीज का हिस्सा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘आश्रम 4’ में कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचती है और बाबा निराला का किरदार दर्शकों के सामने क्या नया रूप लेकर आता है।

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध