आरती सिंह ने सुनीता आहूजा के बारे में की बात 
मनोरंजन

आरती सिंह ने सुनीता आहूजा के बारे में की बात, बोलीं- मामी हमसे प्यार करती हैं, मैं बहुत खुश हूं

Aarti Singh on Sunita Ahuja: आरती सिंह ने कहा कि उन्होंने मामी सुनीता आहूजा का इंटरव्यू देखा और बेहद खुश हुईं क्योंकि उन्हें हमेशा पता था कि मामी उनसे और कृष्णा से प्यार करती हैं।

सोनाली झा

Aarti Singh spoke about Sunita Ahuja: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक वक्त पर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की अनबन काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि अब दोनों परिवारों के रिश्तों में धीरे-धीरे मिठास लौटती दिख रही है। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अब सबकुछ ठीक है और उन्होंने पुरानी बातें भूल गई हैं। इस बयान पर अब आरती सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरती सिंह ने कहा कि हां, मैंने मामी का वो इंटरव्यू देखा। मैं बहुत खुश थी। हम हमेशा से उनके बच्चे थे और मुझे भी कहीं न कहीं पता था कि वो हमसे प्यार करती हैं। इन सालों में जो भी हुआ, आपने मेरी तरफ से कभी कुछ नहीं सुना होगा। मामी ने जो कृष्णा के बारे में कहा, उसे सुनकर मैं बहुत खुश हूं। मैं ये सुनना चाहती थी। मैं खुश हूं कि अब वो भाई से नाराज नहीं हैं।

क्या था गोविंदा-कृष्णा विवाद का कारण

आरती के इस बयान से साफ है कि परिवार के बीच रिश्ते फिर से पटरी पर लौट रहे हैं। गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच मनमुटाव की शुरुआत तब हुई थी जब बताया गया कि कृष्णा ने एक कॉमेडी शो में अपने मामा गोविंदा को लेकर कमेंट किया था। यह बात सुनीता आहूजा को अच्छी नहीं लगी और दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ गईं।

कृष्णा ने पब्लिकली मांगी माफी

कृष्णा ने कई बार पब्लिकली माफी मांगने और सुलह की कोशिश की, लेकिन रिश्ता सामान्य नहीं हो पाया। साल 2024 में सुनीता आहूजा ने कहा था कि वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि उस शो में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह मौजूद होते हैं। हालांकि, बाद में जब आरती सिंह की शादी हुई, तो गोविंदा उसमें पहुंचे और इसने रिश्तों में नए सिरे से गर्माहट ला दी।

सुनीता आहूजा का हालिया बयान

हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सब ठीक है। कृष्णा अभिषेक और आरती मेरे बच्चे की तरह हैं। मैं पुराना सब भूल गई हूं। इसके अलावा उन्होंने पारस छाबड़ा के शो में कहा था कि अब एक-दूसरे से लड़ने की उम्र नहीं रह गई है। मैं चाहती हूं कि आरती मां बने। वो घर आती है, यश को राखी बांधती है। इस बयान ने साफ कर दिया कि आहूजा परिवार अब पुरानी बातें भुलाकर आगे बढ़ना चाहता है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक