आम्रपाली दुबे ने फ्लाइट से शेयर की तस्वीर, दुमका यात्रा ने बढ़ाया फैंस का उत्साह 
मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग के लिए दुमका जा रही हैं आम्रपाली दुबे! भोजपुरी एक्ट्रेस की यात्रा से उत्साह में फैंस

Bhojpuri Actress: बुधवार को आम्रपाली दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस स्टोरी में आम्रपाली ने बताया कि वह दुमका जा रही हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Aamrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। अपने अभिनय और ग्लैमर से फैंस के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली दुबे न केवल फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें, वीडियोज और शूटिंग से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। आम्रपाली ने बताया कि वह दुमका जा रही हैं। इंस्टा स्टोरी पर वीडियो जारी करके एक्ट्रेस ने जानकारी दी है। 

वीडियो में आम्रपाली दुबे फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई है। साथ ही बड़े फ्रेम वाला ट्रेंडी चश्मा भी पहना हुआ है, जो उनके लुक को और खास बना रहा है। आम्रपाली ने इंडिगो ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वाइट और गोल्डन कलर का प्रिंट डिजाइन है, जो उनके एलिगेंट लुक को दर्शाता है।

नए प्रोजेक्ट की तैयारी 

वीडियो में उनके स्टाइलिश नेल एक्सटेंशन भी दिखाई दे रहे हैं, जिन पर उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है। यह उनके हाथों की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'ऑन दे वे टू दुमका।' इसमें उन्होंने लोकेशन टैग 'दुमका' को भी जोड़ा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी नए प्रोजेक्ट या शूटिंग के सिलसिले में झारखंड के दुमका शहर जा रही हैं, लेकिन फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि वहां कोई नया म्यूजिक वीडियो या फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

2009 में शुरू किया था करियर 

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। साल 2009 में वह लोकप्रिय टीवी शो 'सात फेरे- सलोनी का सफर' में नजर आई थीं। इसके बाद 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' जैसे शो में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई और घर-घर में अपनी पहचान बनाई। लेकिन असली सफलता उन्हें भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद मिली।2014 में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रिलीज हुई, जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी है हिट 

'बॉर्डर,' 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3,' 'शेर सिंह,' 'निरहुआ चलल लंदन,' 'आशिकी,' और 'डोली सजा के रखना' जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया। उन्हें कई बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनके और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट माना जाता है।

EndFragment

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...