आम्रपाली दुबे और शुभांकर मिश्रा  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

एंकर शुभांकर के सवाल पर भड़की आम्रपाली, धमकी देकर बोली- मेरे बारे में बात करने से पहले सोचिएगा

Aamrapali Dubey Interview: भोजपुरी बवाल के इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे से निरहुआ को लेकर सीधा सवाल पूछा गया। रिश्ते और प्यार से जुड़े सवाल पर अभिनेत्री असहज हुईं और उन्होंने अपनी बात स्पष्ट रखी।

अपूर्वा नायक

Aamrapali Dubey Nirhua Shubhankar Mishra Interview: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के वो रंग सामने आ रहे है, तो अभी तक जनता से छुपे हुए थे।

भोजपुरी बवाल में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, रानी चटर्जी, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे भोजपुरी दिग्गजों ने शिरकत की है। ऐसे में शो में बवाल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।

एंकर ने पूछे तीखे सवाल

भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में आपको एंकर शुभांकर मिश्रा इन भोजपुरी सितारों से तीखे सवाल करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले शुभांकर ने काजल राघवानी के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों का जिक्र किया था।

शुभांकर मिश्रा अब शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से सवाल जवाब करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि इस इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली का जो बर्ताव दिखाया जा रहा है, वो दर्शकों को खासा पसंद नहीं आने वाला है।

शुभांकर मिश्रा पर भड़केगी आम्रपाली दुबे

सोशल मीडिया पर भोजपुरी बवाल को लेकर एक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें शुभांकर आम्रपाली से सवाल-जवाब करते हुए नजर आ रहे है। शुभांकर ने जब आम्रपाली से सीधे निरहुआ को लेकर सवाल किया, तो वो इस पर भड़क गई।

शुभांकर ने आम्रपाली से सवाल किया कि निरहुआ आखिर आपके क्या लगते है, क्या वो आपके भैय्या लगते है? जिसपर आम्रपाली थोड़ी असहज नजर आयी और उतरे हुए चेहरे के साथ जवाब दिया कि वह सिर्फ मेरे दोस्त है और को-एक्टर है। लेकिन शुभांकर इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने पलटकर पूछा, आप इस बात को सीधे-सीधे स्वीकार क्यों नहीं कर लेतीं कि आप उनसे प्यार करती हैं?

आम्रपाली का पारा सांतवे आसमान पर

यह बेबाक सवाल सुनते ही आम्रपाली का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह आग-बबूला होते हुए सख्त लहजे में चेतावनी देने लगीं कि उनके बारे में कुछ भी बोलने से पहले वह अपनी जुबान पर लगाम रखें और सोच-समझकर बोलें। इसके बावजूद शुभांकर पीछे हटने वाले कहां थे! उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, आपको यह सच कुबूल कर लेना चाहिए। यह बात सब जानते हैं कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते और आपके साथ ही रहते हैं। आप अक्सर उनके बच्चों के साथ नजर आती है, इसका क्या मतलब है? तब भड़कते हुए आम्रपाली कहती है कि मेरे बारे में बात करते हुए सोचिएगा किससे बात कर रहे है आप? आम्रपाली के इस रिएक्शन को देख फैंस भी उनसे नाखुश नजर आ रहे हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण का आदेश गलत, फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार...तजीन फातिमा ने की बड़ी अपील

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

JSSC-CGL समेत 14 परीक्षाएं रद्द, फिर भी आंदोलन जारी रखेंगे देवेंद्र महतो, बोले- अब लीक-प्रूफ सिस्टम बनाएं

ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

मिडिल क्लास को लूटा जा रहा, उन्हें मिलता क्या है? BJP से अलग होते ही बदला शहजाद पूनावाला का सुर