आमिर खान ने तुर्की की हरकतों बताया गलत, आपकी अदालत में पेश हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट 
मनोरंजन

तुर्की पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया भारत सरकार की तरह उन्हें भी नहीं था अंदाजा

तुर्की के साथ संबंधों को लेकर वायरल हुई आमिर खान की पुरानी तस्वीरों की वजह से उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को को बॉयकॉट करने की मुहीम चली थी। आमिर खान ने कहा कि तुर्की ने जो किया वह गलत है।

अनिल सिंह

तुर्की के साथ अपने संबंधों को लेकर आमिर खान बीते दिनों सुर्खियों में थे, उनकी कुछ पुरानी तस्वीर वायरल हो रही थी, उन तस्वीरों का हवाला देकर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही थी। मामले को लेकर आमिर खान ने भी चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब आमिर खान उस विषय पर बात करते हुए और अपनी चुप्पी तोड़ते हुए नजर आए हैं। आमिर खान ने बताया कि तुर्की ने जो किया (पाकिस्तान की मदद) वह गलत है। उनके मुश्किल वक्त में भारत ने ही सबसे पहले तुर्की के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था, लेकिन उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो किया वह पूरी तरह से गलत था। आमिर खान ने आगे यह बताया कि भारत सरकार की तरह उन्हें भी नहीं पता था कि आगे चलकर तुर्की ऐसा कदम उठाने वाला है।

आमिर खान ने रजत शर्मा के शो आप की अदालत में बताया कि जब कुछ साल पहले तुर्की में भूकंप आया था, तो हमारी ही सरकार ने सबसे पहले उन्हें मदद की थी, लेकिन उस वक्त सरकार को भी पता नहीं था कि आगे चलकर यह पाकिस्तान का समर्थन करेंगे। आमिर खान ने आगे कहा कि जब मैं एदोर्गन से मिलने गया था, तो जैसे भारत सरकार को नहीं पता था वैसे मुझे भी नहीं पता था कि 7 साल बाद यह ऐसा करेंगे। हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। हमने मदद की थी, उनके तकलीफ के वक्त। लेकिन उन्होंने जो हमारे साथ किया वह बहुत गलत है। मेरी वो फोटो पुरानी है।

आमिर खान ने तुर्की यात्रा पर तोड़ी चुप्पी तुर्की की फर्स्ट लेडी अमीन एदोर्गन संग मुलाकात वाली तस्वीर पर उन्होंने कहा कि वह तस्वीर तो और पुरानी है। एक सेलिब्रिटी होने के नाते जब हम किसी देश में जाते हैं, तो अपने देश को रिप्रेजेंट करते हैं, कोई हमें चाय पर बुलाएगा तो हम उन्हें मना नहीं कर सकते, क्योंकि वह बहुत गलत लगता है। हमारी जिंदगी में ऐसा कई दफा होता है। लेकिन उस समय यह हमें नहीं पता होता कि आगे चलकर वह देश भारत के प्रति कैसा रवैया रखेगा।

भारत को लेकर तुर्की के रवैये को आमिर खान ने बताया गलत

आमिर खान ने आपकी अदालत में कहा, तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया, उसने बहुत गलत किया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आमिर खान ने सितारे जमीन पर रिलीज होने से पहले तुर्की को लेकर उनके लिए मन में नाराजगी पाल कर बैठे यूजर्स को बता दिया है कि भारत सरकार की तरह उन्हें भी यह पता नहीं था कि तुर्की आगे चलकर पाकिस्तान का समर्थन करने वाला है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया यूजर्स जो आमिर खान की फिल्म को बॉयकॉट करने की मुहिम चला रहे थे, उनका गुस्सा कम करने का आमिर खान ने प्रयास किया है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा