हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत की नहर में मिला शव

हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या का आरोप शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील पर लगा है। उसके खिलाफ शीतल ने अपनी बहन से शिकायत की थी कि वह उसे मारपीट रहा है।
हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की हत्या, सोनीपत के खरखौदा नहर में मिली लाश
हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की हत्या, सोनीपत के खरखौदा नहर में मिली लाश
Published on
Updated on

सोनीपत: हरियाणवी मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खबर के मुताबिक शीतल और सिमी चौधरी की लाश सोनीपत के खांडा गांव के पास खरखौदा नहर में मिली। पुलिस की जानकारी के मुताबिक शीतल की बहन ने पुलिस में उसके गुणसूदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी और बताया कि वह शूटिंग के लिए घर से बाहर निकली थी। सोमवार को जैसे ही सुबह में शीतल की लाश बरामद हुई इलाके में हड़कंप मच गया था। खबर के मुताबिक मॉडल की हत्या हुई है, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नीपत पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शीतल की बॉडी पर टैटू बना हुआ था। उसके हाथ और छाती पर टैटू के निशान से शव की शिनाख्त हुई है। गुमशुदगी के पहले उसने अपनी बहन नेहा को कॉल करके बताया था कि उसका बॉयफ्रेंड सुनील उसे पीट रहा है, उसे जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई थी और उसके बाद की जानकारी नहीं मिल सकी।

सोनीपत की नहर में मिली मॉडल शीतल की लाश

मॉडल की बहन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर शीतल की तलाश शुरू की, सोमवार की सुबह शीतल की लाश सोनीपत के खांडा गांव के खरखौदा नहर में मिली। शीतल मूल रूप से पानीपत के रहने वाली थी और वह शूटिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर पर नहीं लौट सकी।

शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील पर है हत्या का आरोप

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड सुनील की कार पास की ही पैरलल नहर से बरामद की गई है। कार पानी के अंदर डूबी हुई थी, पुलिस की जानकारी के मुताबिक सुनील शीतल को अपने साथ गाड़ी में लेकर गया था। शीतल की डेड बॉडी बरामद कर ली गई है, उसकी डेड बॉडी पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा की हत्या कैसे की गई है। शीतल के बॉडी पर गले में चोट का निशान है। वहीं दूसरी तरफ सुनील फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। शीतल के परिजनों ने शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com