3 इडियट्स और PK के बाद नई फिल्म की तैयारी में आमिर खान और राजकुमार हिरानी 
मनोरंजन

11 साल बाद फिर एक साथ, 3 इडियट्स और PK के बाद आमिर खान और राजकुमार हिरानी

Aamir Khan Rajkumar Hirani: 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्मों से धमाल मचाने वाली जोड़ी एक बार फिर नई कॉमेडी फिल्म के लिए तैयार है। आमिर खान और राजकुमार हिरानी 2026 में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

अनिल सिंह

Aamir Khan Rajkumar Hirani Reunion: 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्म बना चुके फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी एक बार फिर आमिर खान के साथ नई फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक दोनों नई कॉमेडी फिल्म की शुरुआत जल्द ही करेंगे। कहा यह जा रहा है कि साल 2026 में नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में क्या जानकारी सामने आई है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के रिलीज होने के बाद इस फिल्म का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि राजकुमार हिरानी आमिर खान के साथ फिल्म को लेकर काफी समय से काम कर रहे थे, अब जाकर उन्होंने एक सब्जेक्ट फाइनल कर लिया है। फिल्म को लेकर आमिर खान के साथ राजकुमार हिरानी की बात हुई है और दोनों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति भी जताई है। 2026 में यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म भी 3 इडियट्स और पीके की तरह कॉमेडी फिल्म होगी।

राजकुमार हिरानी के साथ आमिर खान ने पहली बार साल 2009 में काम किया था। राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी में बनी फिल्म 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। उसके बाद राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ फिल्म पीके में काम किया। पीके फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी, उसके बाद से दोनों एक साथ काम करने की सोच रहे थे, लेकिन इसमें 11 साल का लंबा वक्त बीत गया। फैंस भी इन दोनों के प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म का औपचारिक चलन कब किया जाता है।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में