जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' की सफलता के लिए आमिर खान ने रखी मन्नत (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' की सफलता के लिए आमिर खान ने रखी मन्नत, जानें क्या छोड़ने का किया वादा

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' का गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया, 24 घंटे में 15 मिलियन व्यूज। आमिर खान ने फिल्म की सफलता पर स्मोकिंग छोड़ने की मन्नत मांगी। ट्रेलर 10 जनवरी को आएगा।

अदिति भंडारी

मुंबई: जुनैद खान और खुशी कपूर के लीड रोल वाली फिल्म लवयापा का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके गाने ने रिलीज के सिर्फ 24 घंटे के अंदर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और हर प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 15 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। जहां सभी की निगाहें फिल्म 'लवयापा' पे लगी हुई हैं, वहीं आमिर खान ने एक मन्नत मांगी है।

एक सोर्स ने बताया कि आमिर खान ने एक मन्नत मांगी है कि अगर उनके बेटे की फिल्म 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पे अच्छा करेगी, तो वो स्मोकिंग छोड़ देंगे। ये सच में एक बाप का अपने बेटे के लिए निस्वार्थ प्यार है, और उनकी उम्मीद है कि उनका बेटा अपने करियर में सफलता हासिल करे।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि "मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। यह बहुत ही एंटरटेनिंग है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारे ज़िंदगी के हालात आजकल मोबाइल फोन और टेक्नोलॉजी की वजह से बदल गए हैं, और जो मजेदार चीजें हमारी ज़िंदगी में टेक्नोलॉजी की वजह से होती हैं, वह सब इस फिल्म में दिखाई गई है। सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया है।"

आमिर खान ने खुशी कपूर के फिल्म में किए गए काम की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की। उन्होंने कहा कि जब वो फिल्म देख रहे थे, तो उन्हें दिवंगत श्रीदेवी और उनकी जो ऊर्जा थी, वो खुशी कपूर में साफ दिखाई दी। खबरों के अनुसार मिस्टर परफेक्शनिस्ट 10 जनवरी 2025 को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।

'लवयापा' फिल्म मॉडर्न रोमांस की दुनिया में बसी एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो शानदार परफॉर्मेंस, जोशीले म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से सजी हुई है। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती 'लवयापा' हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने का वादा करती है।

यह फिल्म 2025 की सबसे रोमांचक सिनेमाई पेशकशों में से एक बनने के लिए तैयार है। अपने कैलेंडर में 7 फरवरी 2025 की तारीख मार्क कर लें, क्योंकि यह मैजिकल लव स्टोरी आपको एक खूबसूरत सफर पर ले जाने वाली है!

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस