Aamir Khan First Marriage Cost 50 Rupees 
मनोरंजन

50 रुपए में की शादी, 50 करोड़ दी एलिमनी, पत्नी से 16 साल बाद हुआ था इस एक्टर का तलाक

Aamir Khan Reena Dutta: आमिर खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, उन्होंने पहली शादी 50 रुपए में की थी, लेकिन 16 साल बाद जब रीना दत्ता से उनका तलाक हुआ तो उन्हें 50 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता देना पड़ा था।

अनिल सिंह

Aamir Khan First Marriage Cost: एक्टर आमिर खान ने अपनी पहली शादी में बॉलीवुड की पारंपरिक शादियों की परंपरा को तोड़ दिया था। बॉलीवुड की शादी बहुत महंगी और धूमधाम से होने वाली शादियां होती हैं, लेकिन आमिर खान ने अपनी पहली शादी सिर्फ 50 रुपए में की थी, जब उनकी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई थी तब आमिर खान शादीशुदा थे, लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं था। आमिर खान के साथ काम कर चुके एक्टर शहजाद खान ने उनकी पहली शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

बॉलीवुड ठिकाना को दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान के साथ काम कर चुके एक्टर शहजाद खान ने बताया कि आमिर खान की पहली शादी पर कितना खर्चा आया था, सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। शहजाद ने बताया कि आमिर आज भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें शूटिंग के वक्त आमिर खान की शादी के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा नहीं हमें और किसी और को यह बात नहीं पता थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। शादी में सिर्फ 50 रुपए का खर्च आया था। मुझे भी गवाह बनना था, लेकिन हमेशा की तरह मैं देर से पहुंचा और उनकी शादी हो चुकी थी।

आमिर खान की सीक्रेट मैरिज 

शहजाद ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त सिर्फ पापा कहते हैं गाने की शूटिंग के वक्त रीना दत्ता वहां आई थी, सभी को यह पता था कि आमिर और रीना एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन किसी को यह नहीं मालूम था कि दोनों शादी कर चुके हैं।

आमिर खान से तलाक के बाद रीना दत्ता को मिली थी 50 करोड़ की एलिमनी 

रीना दत्ता के साथ आमिर खान की शादी 1986 में हुई थी 16 साल बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान को रीना दत्ता से तलाक के बाद उन्हें 50 करोड़ का गुजारा भत्ता देना पड़ा था। रीना दत्ता के बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन किरण राव के साथ भी उनकी शादी 2021 में टूट गई। अब आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु का गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी