आमिर खान, फरहान अख्तर और सिद्धांत गुप्ता  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Lalkara Update: आमिर खान की ललकार में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री

Aamir Khan Film: आमिर खान की फिल्म 'ललकार' से फरहान अख्तर शेड्यूल क्लैश के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सिद्धांत गुप्ता को कास्ट किया गया है। फिल्म 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है।

सोनाली झा

Aamir Khan Film Lalkara Update: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'ललकार' एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है, क्योंकि इसके जरिए आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर करीब 25 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'लगान' में साथ काम किया था। हालांकि, अब फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर ने अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म से हटने का फैसला लिया है। वह जल्द ही निर्देशक नीरज पांडे की आर.डी. बर्मन की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। वहीं, 'ललकार' में भी क्रिकेट आधारित कहानी होने की वजह से फरहान को कई महीनों की क्रिकेट ट्रेनिंग और लंबे शूटिंग शेड्यूल की जरूरत थी। दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होने के कारण उन्होंने 'ललकार' छोड़ने का फैसला किया।

सिद्धांत गुप्ता निभाएंगे अहम किरदार

फरहान के बाहर होने के बाद मेकर्स ने बिना देरी किए सिद्धांत गुप्ता को फिल्म के लिए साइन कर लिया है। सिद्धांत इससे पहले 'जुबली', 'इनसाइड एज', 'ब्लैक वारंट' और 'फ्रीडम एट मिडनाइट' जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बना चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में आमिर खान के करीबी दोस्तों में से एक का महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

निर्माता के रूप में जुड़े रहेंगे फरहान

हालांकि, फरहान अख्तर अभिनय से पीछे हट गए हैं, लेकिन वह एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी के साथ फिल्म के निर्माता बने रहेंगे। वहीं, राजकुमार हिरानी फिल्म्स भी इस प्रोजेक्ट का सह-निर्माण कर रहा है। 'ललकार' की कहानी 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पहली टेस्ट क्रिकेट सीरीज की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखी है।

लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे आमिर खान

फिल्म में आमिर खान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे, जो आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी। क्रिकेट, इतिहास और इमोशनल ड्रामा का मेल लिए यह फिल्म आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ लाएगी, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते