आमिर खान ने मीडिया के साथ एक दिन पहले ही मनाया जन्मदिन 
मनोरंजन

Aamir Khan Birthday: आमिर खान ने मीडिया के साथ एक दिन पहले ही मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीर

Aamir Khan Birthday: आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना जन्मदिन का जश्न मनाया। जन्मदिन के एक दिन पहले ही वह बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए।

अनिल सिंह

Aamir Khan Birthday: आमिर खान 60 साल के हो रहे हैं, कल यानी 14 मार्च को उनके जन्मदिन है। लेकिन वह एक दिन पहले ही मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। इस मौके पर मीडिया कर्मियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी और वह केक काटते हुए दिखाई दिए। आमिर खान बेहद खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने इस मौके पर मीडिया कर्मियों को अपने हाथ से केक भी खिलाया।

सेलिब्रिटी हो या आम इंसान 60 साल की उम्र में पहुंचना हर किसी के लिए खास होता है। आमिर खान के लिए भी यह मौका बेहद खास था और वह 14 मार्च 2025 को 60 साल की हो जाएंगे। इससे पहले वह अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं, खबर के मुताबिक शाहरुख खान और सलमान खान भी जन्मदिन के से पूर्व रखी गई पार्टी में उनके घर पहुंचे थे। प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आमिर खान ने मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया है। तस्वीर में वह मीडिया कर्मियों के साथ बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

आमिर खान इस समय अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं सितारे जमीन पर उनकी फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। जबकि वह 'गजनी' और अपनी कुछ पुरानी फिल्मों के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा यह जा रहा है कि 2025, 2026 और 2027 के लिए वह एक साथ कई फिल्मों में काम करने वाले हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर में आप देख सकते हैं। आमिर खान मुस्कुराते हुए केक काट रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहन रखी है।

आमिर खान 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष फिल्म फेस्टिवल का आनंद लेंगे, जिसमें उनकी कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्में दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल पीवीआर आइकॉन लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमिर खान की फिल्में जैसे कि 3 इडियट्स, लगान, दंगल, और तारे ज़मीन पर दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल आमिर खान के जन्मदिन से लेकर 21 मार्च तक चलेगा।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा