Alia Bhatt Pre Birthday Celebration: जन्मदिन से पहले ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर बरसाया प्यार

Alia Bhatt Pre Birthday Celebration Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को है लेकिन पति ने दो दिन पहले ही आलिया भट्ट पर प्यार बरसाया है, दोनों प्री बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आए हैं।
Alia Bhatt Pre Birthday Celebration Ranbir Kapoor
जन्मदिन से पहले ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर बरसाया प्यार
Published on
Updated on

Alia Bhatt Pre Birthday Celebration Ranbir Kapoor: बर्थडे से पहले प्री बर्थडे के सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ प्यार भरी नोकझोंक करते हुए नजर आए हैं।  इस दौरान रणबीर कपूर ने पहले शरारत करते हुए आलिया भट्ट के नाक पर केक लगाया और उन्हें केक खिलाया। बाद में वह उनके माथे को चूमते हुए नजर आए। दोनों के बीच इस क्यूट मोमेंट को देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। आलिया भट्ट इस दौरान सलवार कुर्ता पहने हुए नजर आ रही थी, तो वहीं रणबीर ने भी बेहद सिंपल शर्ट-पैंट पहन रखा था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन व्यस्त होने के बावजूद दोनों ने जन्मदिन मनाने का मौका नहीं चूका है। वह अपने फैंस को इस लम्हे से महरूम नहीं रखना चाहते। संजय लीला भंसाली की जिस फिल्म में रणबीर और आलिया नजर आने वाले हैं, उस फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस फिल्म से जुड़ी कोई भी बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है।

आलिया भट्ट के जन्मदिन से पहले रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शरारत भरी नोकझोंक उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही है। रणबीर कपूर का लुक वीडियो में थोड़ा अलग नजर आ रहा है। उन्होंने आंखों पर चश्मा पहन रखा है और मुछ रखी हुई है। यह उनके अपकमिंग फिल्म का लुक हो सकता है, ऐसा अंदाजा भी लगाया जा रहा है। आलिया के बर्थडे से पहले ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पब्लिश हुआ लोग आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com