आमिर खान ने ड्रीम प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा हिंट  
मनोरंजन

महाभारत के बाद नहीं करेंगे कोई फिल्म ! आमिर खान ने ड्रीम प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा हिंट

आमिर खान ने खुलासा किया है कि उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत उनका आखिरी फिल्मी प्रोजेक्ट हो सकता है। सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद वे इस मेगाप्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान आमिर ने इशारा किया कि ‘महाभारत’ उनके करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट इतना बड़ा और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है कि इसके बाद उन्हें किसी और फिल्म की जरूरत महसूस नहीं होगी।

राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए आमिर ने कहा कि महाभारत में सब कुछ है, भावनाएं, दर्शन, भव्यता और जीवन के सभी पहलू। अगर मैं यह प्रोजेक्ट कर पाता हूं तो हो सकता है इसके बाद मुझे लगे कि अब मेरे पास करने को कुछ और बचा ही नहीं। आमिर खान लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट और पैमाने को लेकर वे बेहद सतर्क हैं।

आमिर खान ने बताया कि महाभारत एक फिल्म नहीं बल्कि एक महायज्ञ है, जिसे पूरा करने में कई साल लग सकते हैं। इसके निर्माण के लिए आमिर ने संकेत दिए कि यह एक मल्टी-फिल्म सीरीज होगी, ठीक उसी तरह जैसे हॉलीवुड की लॉर्ड ऑफ द रिंग्स। खास बात यह है कि आमिर ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह इस फिल्म में किसी किरदार में नजर आएंगे या नहीं। उनका कहना है कि फिल्म के हर किरदार के लिए सबसे उपयुक्त कलाकार का चुनाव किया जाएगा।

आमिर की अगली फिल्म सितारे जमीन पर इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही है। इसके बाद वह महाभारत की तैयारी शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह डार्शील सफारी और जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर आमिर के इस बयान के बाद फैंस ने मिलेजुले रिएक्शन दिए हैं। किसी ने इसे भारतीय सिनेमा का नया अध्याय बताया, तो किसी ने चिंता जताई कि आमिर कहीं वाकई एक्टिंग को अलविदा न कह दें।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति