आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग ऐसे रचाई शादी? अब खुद किया बड़ा खुलासा

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सीतारे जमीन पर' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी संग रिश्ते पर खुलकर बात की और कहा कि मैं मन में उससे शादी रचा चुका हूं।

स्नेहा मौर्या

Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'सीतारे जमीन पर' जैसी इमोशनल हिट फिल्म देने के बाद अब आमिर एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू करने की घोषणा की है। दिलचस्प बात यह है कि यह एक फिल्म नहीं बल्कि एक भव्य सीरीज होगी और इसमें कोई भी बड़ा फिल्मी चेहरा नजर नहीं आएगा, न ही आमिर खुद इसमें एक्टिंग करेंगे।

आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि 'महाभारत' उनके लिए महज एक कहानी नहीं, बल्कि उनके खून में बसी हुई एक भावना है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह प्रोजेक्ट जुनून है। मैं अगस्त से इस पर काम शुरू करने जा रहा हूं।" आमिर ने स्पष्ट किया कि वे खुद इसमें अर्जुन या कृष्ण की भूमिका नहीं निभाएंगे और किसी बड़े सितारे को भी कास्ट नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, "इसमें किरदार ही स्टार होंगे, चेहरे नहीं।"

सीरीज के फॉर्मेट में होगी ‘महाभारत’

इस प्रोजेक्ट को आमिर एक फिल्म की बजाय एक वेब सीरीज के रूप में बनाने जा रहे हैं। उनका मानना है कि 'महाभारत' जैसी गहन और विस्तृत कहानी को दो-तीन घंटे की फिल्म में समेटना संभव नहीं है। इसलिए वह इसे मल्टी-सीजन सीरीज के रूप में पेश करेंगे, जिससे हर पात्र और प्रसंग को न्याय मिल सके।

गौरी संग रिश्ते पर भी बोले आमिर

साथ ही इस इंटरव्यू में आमिर खान ने पहली बार अपने निजी रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "गौरी और मैं एक बेहद कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और मैं अपने मन पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं।" उन्होंने आगे कहा कि शादी को औपचारिक रूप देना है या नहीं, ये वक्त तय करेगा। आमिर का यह बयान उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहा।

आपको बता दें, आमिर के इस प्रोजेक्ट से उनके फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। 'महाभारत' जैसी क्लासिक और गहन कहानी को आमिर के विजन में देखना दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है। अब सभी की नजरें अगस्त पर टिकी हैं, जब इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप