आमिर खान, सनी देओल और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

18 साल के थे आमिर खान, सनी देओल के साथ ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता, बोले- तब वह बहुत बड़े स्टार थे

Aamir Khan KBC 18: आमिर खान ने KBC 18 में बताया कि उन्होंने महज 18 साल की उम्र में सनी देओल की फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। आमिर ने कहा कि उस समय सनी बड़े स्टार थे।

सोनाली झा

Aamir Khan And Sunny Deol KBC 18: आमिर खान और सनी देओल हिंदी सिनेमा के दो बड़े नाम हैं। आज दोनों अपनी अलग-अलग फिल्मों और किरदारों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आमिर खान का सनी देओल से जुड़ाव उनके बतौर अभिनेता डेब्यू से भी पहले का है। आमिर ने महज 18 साल की उम्र में सनी के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

आमिर खान ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ शिरकत की। इसी दौरान उन्होंने सनी के साथ अपनी पहली मुलाकात और काम का किस्सा साझा किया। आमिर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि सहायक निर्देशक के रूप में हुई थी। उनके चाचा और मशहूर फिल्मकार नासिर हुसैन उस दौर में मंजिल मंजिल और जबरदस्त जैसी फिल्मों पर काम कर रहे थे।

18 साल के आमिर के लिए बड़े स्टार थे सनी

आमिर ने बताया कि उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी, जबकि सनी देओल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे और बड़े स्टार माने जाते थे। आमिर के मुताबिक, उन्होंने करीब तीन साल तक सनी देओल के साथ बतौर सहायक काम किया। उन दिनों सनी जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करना आमिर और उनकी टीम के लिए काफी उत्साह वाली बात थी। उनके लिए यह दौर फिल्म निर्माण को करीब से समझने और सीखने का भी था।

मंजिल मंजिल और जबरदस्त में किया काम

नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी ‘मंजिल मंजिल’ 1984 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में थे। डैनी डेंजोंगपा, प्रेम चोपड़ा और कुलभूषण खरबंदा भी फिल्म का हिस्सा थे। इसका संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था। इसके बाद 1985 में ‘जबरदस्त’ रिलीज हुई। फिल्म में सनी देओल के अलावा संजीव कुमार, जया प्रदा, राजीव कपूर, रति अग्निहोत्री, तनुजा और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

सालों बाद फिर साथ आया दोनों का नाम

कई दशक बाद आमिर खान और सनी देओल एक बार फिर ‘बंटवारा 1947’ से जुड़े हैं। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आमिर खान इससे निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई। दोनों सितारों का यह साथ उनके उस पुराने दौर की याद दिलाता है, जब आमिर 18 साल की उम्र में सनी के साथ पर्दे के पीछे काम सीख रहे थे।

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई