मिथुन चक्रवर्ती फिल्म द बंगाल फाइल्स (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

बंगाल में रिलीज होगी संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’, Mithun Chakraborty बोले- अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

Mithun Chakraborty Statement: मिथुन चक्रवर्ती ने ‘आखिरी सवाल’ की बंगाल रिलीज का ऐलान करते हुए कहा कि अब ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज होगी। फिल्म बाबरी मस्जिद और RSS से जुड़े मुद्दों पर आधारित है।

सोनाली झा

Mithun Chakraborty Film Bengal Files Release: निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी मीडिया और दर्शकों को दिखाया गया। पूरा कार्यक्रम बंगाल के बदले हुए राजनीतिक माहौल और फिल्म की संवेदनशील विषयवस्तु को लेकर चर्चाओं में रहा।

फिल्म की कहानी बाबरी मस्जिद विध्वंस, आरएसएस की भूमिका और इससे जुड़े राजनीतिक-ऐतिहासिक विमर्श पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, संजय दत्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री समीरा रेड्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म की स्क्रिप्ट

निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने बताया कि आने वाले समय में मिथुन चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और चुनाव के बाद मिथुन दा की तारीखों का इंतजार था। ट्रेलर दिखाए जाने पर दर्शकों और समर्थकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर हम उत्साहित हैं।

द बंगाल फाइल्स भी होगी रिलीज

मंच से कहा गया कि ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्मों को पहले बंगाल में रिलीज नहीं होने दिया गया था, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ बंगाल में रिलीज होने जा रही है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि अब सिर्फ ‘आखिरी सवाल’ ही नहीं, बल्कि ‘द बंगाल फाइल्स’ भी बंगाल में रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म को 'वो सच्चाई' बताया जिसे देश को जानना चाहिए।

सोनार बांग्ला का सपना होगा साकार

मिथुन ने कहा कि बंगाल में अब 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार होगा और राज्य विकास की नई राह पर चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वर्षों तक बंगाल की राजनीति को ध्रुवीकरण और मुस्लिम वोट बैंक के आधार पर चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि 'मुस्लिम वोट के बिना भी बंगाल में सरकार बन सकती है। चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मिथुन ने कहा कि जनता अपना फैसला दे चुकी है, अब उनके सवाल पूछने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?