बॉलीवुड सितारों ने लगाई हाजरी, आलिया भट्ट कान्स 2025 में नहीं करेंगी डेब्यू! 
मनोरंजन

Cannes 2025 का हुआ आगाज, बॉलीवुड सितारों ने लगाई हाजरी, कान्स में डेब्यू नहीं करेंगी आलिया भट्ट!

78th Cannes Film Festival: 13 मई 2025 को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सितारे भी फ्रांस पहुंचे हैं। यह फेस्टिवल 24 में तक चलेगा।

अनिल सिंह

Cannes 2025: दुनिया भर में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 13 मई 2025 को हुआ। यह फिल्म फेस्टिवल 24 में तक चलेगा। भारतीय सिनेमा के कलाकार भी फेस्टिवल में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंच गए हैं। ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला, नितांशी गोयल और अनुपम खेर ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है, जबकि आलिया भट्ट इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थी लेकिन खबर यह आ रही है कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बनेंगी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो भी पहुंच गए हैं। वह फैंस के साथ मुलाकात करते हुए और उन्हें ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। भारतीय सिनेमा जगत से भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने कलाकार पहुंचे हैं। ऐश्वर्या राय, पायल कपाड़िया, नितांशी गोयल ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। वहीं दूसरी तरफ अनुपम खेर और उर्वशी रौतेला के भी शो में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में भारत की ओर से पांच फिल्में दिखाई जाएंगी इसमें, 'होमबाउंड', ‘अरनयेर दिन रात्रि’, ‘चरक’, 'तन्वी द ग्रेट' और ‘ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले’ फिल्मों का नाम शामिल है।

आलिया भट्ट को लेकर जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली थी, वह ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाली थी लेकिन उन्होंने अपना कान्स डेब्यू कैंसिल कर दिया है। इसकी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव बताया जा रहा है। सूत्र के हवाले से एबीपी न्यूज ने अपनी खबर में यह दावा किया है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 11 दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में अपने शेड्यूल के हिसाब से वह बाद में शामिल होने पर विचार कर सकती हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने डेब्यू को टाल दिया है, हालांकि आलिया भट्ट की तरफ से अभी इस बारे में कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन