तुर्किये को सपोर्ट करने वाला होगा देशद्रोही, Boycott Turkey मुहिम में शामिल हुई रूपाली गांगुली

Boycott Turkey: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। इसी बीच भारतीय सितारों का तुर्किये पर गुस्सा फूट रहा है। रूपाली गांगुली ने भी भारत के लोगों से तुर्की को बॉयकॉट करने की अपील की है। 
Rupali Ganguly Joined Boycott Turkey campaign
Published on: 
Updated on: 

Rupali Ganguly Joins Boycott Turkey Campaign: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच भारत में तुर्किये को बॉयकॉट करने की अपील की जा रही है। दरअसल पाकिस्तान ने भारत पर जिस ड्रोन से हमला किया, वह तुर्किये का ही ड्रोन था। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच तुर्किये पाकिस्तान के समर्थन में बोल रहा था। ऐसे में अब भारत के लोगों ने तुर्किये को बॉयकॉट करने का मन बना लिया है। भारतीय सितारे भी इस मुहिम में कूद पड़े हैं। रूपाली गांगुली तुर्किये को बॉयकॉट करने की अपील जनता से करते हुए नजर आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तुर्किये को बॉयकॉट करने की अपील की है।

रूपाली गांगुली ने 13 मई को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, क्या हम प्लीज तुर्किये की अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं? यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स, इनफ्लुएंसर और यात्रियों से अनुरोध है। भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। जैसे ही रूपाली गांगुली ने यह पोस्ट ट्विटर पर साझा की सोशल मीडिया यूजर्स रूपाली गांगुली के समर्थन में नजर आ रहे हैं। अधिकांश यूजर ने उनसे सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा है तुर्किये को जो सपोर्ट करेगा वह देशद्रोही ही होगा।

Rupali Ganguly Joined Boycott Turkey campaign post

सिर्फ रूपाली गांगुली ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तुर्किये को बॉयकॉट करने की डिमांड आम जनता भी कर रही है। लोगों ने तुर्किये से आए सामानों के इस्तेमाल से दूर रहने की अपील की है। तो वहीं तुर्किये की यात्रा को रद्द करने की मांग भी की गई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तुर्किये को लेकर भारत में इस समय गुस्सा और नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाने के बाद तुर्किये ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया था और पाकिस्तान ने भारत पर जिस ड्रोन से हमला किया था वह भी उसे तुर्किये की तरफ से ही प्राप्त हुआ था। तो कुल मिलाकर भारत में इस समय तुर्किये के खिलाफ गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com