72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

72 साल में पहली बार दिल्ली के बाहर होगा National Films Awards, जानें गुजरात में कहां जमेगा सितारों का मेला

72nd National Film Awards 2026 इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। 72 साल बाद पहली बार समारोह दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

अपूर्वा नायक

National Film Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पहली बार ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। पिछले 72 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली में आयोजित नहीं होगा।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन इस साल गुजरात के एकता नगर के केवड़िया गांव में होने जा रहा है। ये कार्यक्रम 22 सितंबर को होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2024 के विजेताओं को सम्मानित करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने गुजरात का दौरा करने वाली है, जिसका अंत वो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के मंच से करेगी।

यामी गौतम और कार्तिक आर्यन समेत कई सितारें होंगे सम्मानित

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा। वहीं साउथ सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ब्रमायुगम के लिए और कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने जा रहा है।

इसके अलावा एक्टर और फिल्ममेकर रणदीप हुड्डा को फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्य वीर सावरकर का रोल भी निभाया था।

72 सालों बाद बदला इतिहास

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी, जिसका पहला समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। जिसके बाद से लगातार 70 सालों से ज्यादा समय से इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में ही हुआ था। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब इस समारोह का आयोजन दिल्ली के बाहर हो रहा है। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के एकता नगर में होने जा रहा है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

जुलाई के महीने में हुआ था ऐलान

आपको बता दें कि 18 जुलाई 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ था। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण साल 2020 और 2021 के पुरस्कार समय पर नहीं हो पाए थे। इसके बाद से हर साल की घोषणा और वितरण में एक लंबा बैक्लॉग और देरी चल रही है, जिसके कारण फिल्मों की रिलीज और अवॉर्ड मिलने के बीच दो साल तक का अंतर आ गया है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत