-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Randeep Hooda National Award For Swatantrya Veer Savarkar
‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- सबसे मुश्किल फिल्म थी
- Written By: यति सिंह
Randeep Hooda National Award: एक्टर रणदीप हुड्डा को उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है।

रणदीप हुड्डा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Randeep Hooda National Award 2026: जब देश के सबसे प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई, तो उसमें बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम सम्मान के साथ गूंज उठा। उनकी बेहद चर्चित और प्रभावशाली फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी कामयाबी का झंड़ा लहरा दिया है। इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के गौरवशाली पुरस्कार से नवाजा गया है।
इस ऐतिहासिक और बड़े राष्ट्रीय सम्मान को हासिल करने के बाद रणदीप हुड्डा काफी इमोशनल नजर आए। अपनी खुशी और कृतज्ञता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी भी इस अद्भुत एहसास को पूरी तरह से आत्मसात करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने खुलकर बताया कि यह फिल्म उनके अब तक के पूरे फिल्मी सफर की सबसे ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण परीक्षा रही है।
जब हर कदम पर मिलीं बड़ी चुनौतियां
एक ऐतिहासिक किरदार को सिनेमा के पर्दे पर उतारना हमेशा से एक दोधारी तलवार की तरह होता है। रणदीप हुड्डा ने बताया कि इस फिल्म के निर्माण के दौरान रास्ते में कई तरह की बड़ी और अप्रत्याशित बाधाएं आईं। हर मोड़ पर मुश्किलें खड़ी थीं, लेकिन उनकी पूरी टीम ने कभी भी घुटने नहीं टेके।
सम्बंधित ख़बरें
National Awards 2026: ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता पर प्रभास ने जताई खुशी, कही दिल छू लेने वाली बात
37 साल बाद ‘नाचे नागिन गली-गली’ पर थिरकीं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस की फरमाइश पर किया डांस
साई पल्लवी ने खोला राज, ‘रामायण’ की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका
दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा बयान
मुश्किल परिस्थितियों में भी पूरी टीम आखिरी सांस तक मैदान में डटी रही और इसी सामूहिक संकल्प का नतीजा है कि आज फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ देश के सर्वोच्च पायदान पर चमक रही है। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि डायरेक्शन की कमान संभालने के साथ-साथ इसकी सह-लेखन की जिम्मेदारी भी उठाई थी।
ये भी पढ़ें: National Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं यामी गौतम, बोलीं- ‘मैंने कभी हार नहीं मानी’
नई पीढ़ी को दी अनमोल प्रेरणा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इस शानदार कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी टीम के हर एक सदस्य को दिया। उन्होंने बेहद विनम्रता से कहा कि यह नेशनल अवॉर्ड अकेले उनका नहीं है, बल्कि उस हर इंसान का है जिसने इस सपने को सच करने में अपना पसीना बहाया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ देश की आने वाली नई पीढ़ी को वीर सावरकर के असाधारण जीवन, उनके कड़े संघर्षों और देश के प्रति उनके महान योगदान को गहराई से समझने के लिए प्रेरित करेगी।
Randeep hooda national award for swatantrya veer savarkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक हादसा, दो फैसले: मदद में भी नासिक मनपा का भेदभाव! एक को 10 लाख, दूसरे को अब भी है इंतजार
Jul 19, 2026 | 04:52 PMसुप्रिया सुले ने राजनाथ सिंह के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, दलबदल की अटकलों के बीच VIDEO देख उलझन में पड़े नेटीजन्स
Jul 19, 2026 | 04:50 PMमंदसौर में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश, नोटों की बारिश और गड़े खजाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 04:47 PMRamayana Event: सिल्क साड़ी पहन शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह ने लूटी महफिल, रॉयल लुक ने जीता फैंस का दिल
Jul 19, 2026 | 04:46 PMकोलकाता विस्फोट मामले में NIA की कार्रवाई तेज, दूसरा आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पहचान से दिलाया था किराए पर कमरा
Jul 19, 2026 | 04:38 PMNational Awards 2026: ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता पर प्रभास ने जताई खुशी, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 19, 2026 | 04:33 PMदौंड व इंदापुर की बुझेगी प्यास: खडकवासला बांध से मुठा नहर में पानी का विसर्जन बढ़ाकर किया गया 1,000 क्यूसेक
Jul 19, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM













