स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्यवीर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म वीर सावरकर के लिए एक्टर रणदीप हुड्डा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला
एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन में दमदार अभिनय के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
एक्ट्रेस यामी गौतम को फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।
मनोज मुंतशिर को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2026) में सर्वश्रेष्ठ गीतकार (Best Lyrics) का नेशनल अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म मैदान के बेहद भावुक और लोकप्रिय गीत जाने दो के लिए दिया गया है।
अनुपमा के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली को आज की रात हुस्न मजा आंखों से लीजिए गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
धनुष द्वारा निर्देशित फिल्म रायन को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार दिया गया है, जो एक निर्देशक के तौर पर उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
जाने-माने एक्टर अनंत नाग 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल हुए। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड भारत का सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाता है।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को फिल्म कैप्टन मिलर के लिए उन्हें विशेष उल्लेख (Special Mention) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के खास मौके पर एक्ट्रेस यामी गौतम अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ स्पॉट दिखी।
आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक के लिए बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर) का नेशनल अवॉर्ड मिला।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक्टर कार्तिक आर्यन, ममूटी और धनुष ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। साथ ही यामी गौतम और रणदीप हुड्डा भी मौजूद दिखे।
72 National Film Awards: गुजरात के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का शानदार आगाज हो चुका है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुने गए कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।