71st National Film Awards: जानकी बोदीवाला की फिल्म वश को मिला 2 अवार्ड 
मनोरंजन

71st National Film Awards: हॉरर फिल्मों ने मारी बाजी, वश फिल्म को मिले 2 अवार्ड

71 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हॉरर फिल्मों ने बाजी मारी है। वश फिल्म को दो बड़े पुरस्कार मिले हैं। Janki Bodiwala को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Janki Bodiwala Best supporting Actress: गुजराती हॉरर थ्रिलर फिल्म वश ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दो बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं। ऐसे में यह साबित हो जाता है कि गुजराती सिनेमा भले ही क्षेत्रीय सिनेमा हो, लेकिन इस क्षेत्र में भी जबरदस्त क्रिएटिविटी मौजूद है। 

वश फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म घोषित किया गया और इस फिल्म की अभिनेत्री जानकी बोदीवाला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। यह वाकई गुजराती सिनेमा के लिए गौरवशाली पल है। यह फिल्म एक हॉरर फिल्म है इसलिए यह कहा जा सकता है कि 71वें पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हॉरर फिल्मों का जलवा भी देखने को मिला है। 

क्या है वश फिल्म की कहानी 

वश फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जो छुट्टियां मनाने के लिए गांव में जाता है, लेकिन वहां एक रहस्यमयी व्यक्ति घूमने आए परिवार की बेटी को काले जादू के जाल में फंसा लेता है, यह फिल्म बेहद ज्यादा डरावनी है और इसकी सिनेमैटोग्राफी शानदार है। फिल्म का निर्देशन कृष्णदेव याग्निक ने किया है और वही इस फिल्म के लेखक भी हैं। 

अब मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

जानकी बोदीवाला ने इससे पहले भी जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया है फिल्म ‘छेल्लो दिवस' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अपनी प्रतिभा के लिए पहचानी जाने वाली जानकी को ‘वश' में उनकी भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने 25वें आईफा अवॉर्ड्स में भी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

जानकी बोदीवाला को मिला बड़ी उपलब्धि 

इस फिल्म में जानकी बोदीवाला ने आर्या की भूमिका निभाई है, जिन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की अगर बात करें तो बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने साझा किया है। वहीं कटहल फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला है। शाहरुख खान को अवार्ड उनकी फिल्म जवान की वजह से मिला। तो वहीं विक्रांत मैसी को अवार्ड उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए मिला है। रानी मुखर्जी को भी मैसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए चुना गया है। 

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज