7 डॉग्स रिव्यू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

7 Dogs Review: सलमान खान-संजय दत्त के साथ मोनिका बेलुची ने लूटी महफिल, कमजोर कहानी के बावजूद दिखा दमदार एक्शन

Salman Khan Film 7 Dogs: 7 डॉग्स की कहानी में भले ही नयापन कम है, लेकिन फिल्म का दमदार एक्शन इसे मनोरंजक बनाता है। सलमान खान और संजय दत्त अपने आम हीरो अवतार से अलग नजर आते हैं।

सोनाली झा

Salman Khan And Sanjay Dutt 7 Dogs Review: सऊदी अरब की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ भारत में हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हो गई है। आदिल अल अर्बी और बिलाल फलाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खास बात इसका इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। हालांकि कहानी में नयापन ज्यादा नहीं है, लेकिन शानदार एक्शन सीक्वेंस और तेज रफ्तार फिल्म को काफी हद तक संभाल लेते हैं।

फिल्म की कहानी इंटरपोल अधिकारी खालिद अल जजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराधी घैली को पकड़ने में कामयाब होता है। घैली का संबंध ‘7 डॉग्स’ नाम के एक खतरनाक आपराधिक संगठन से है, जो ‘पिंक लेडी’ नाम की ड्रग्स की तस्करी करता है। घैली के पकड़े जाने के बाद संगठन अपना तरीका बदल देता है और अरब में बड़े स्तर पर ड्रग्स भेजने की तैयारी करता है। इसे रोकने के लिए खालिद को फिर से मिशन पर बुलाया जाता है। इस दौरान उसे घैली की मदद भी लेनी पड़ती है। इसी मिशन में सलमान खान का किरदार जौहर भी उसकी मदद करता है।

कहानी कमजोर, लेकिन एक्शन जबरदस्त

‘7 डॉग्स’ का स्क्रीनप्ले भले ही बहुत नया नहीं लगता और कई घटनाओं का अंदाजा पहले ही हो जाता है, लेकिन फिल्म का एक्शन इसकी सबसे बड़ी ताकत है। हवाई जहाज से जुड़े सीक्वेंस, कार चेज, गोलीबारी और हाथों से होने वाली लड़ाई को काफी स्टाइलिश तरीके से फिल्माया गया है। खासकर क्लाइमेक्स में होने वाले ब्लास्ट और स्टंट सीक्वेंस रोमांच पैदा करते हैं। सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग भी एक्शन को प्रभावी बनाने में मदद करती है। हालांकि कुछ सहायक किरदारों को ज्यादा विकसित किया जा सकता था।

मोनिका बेलुची ने खींचा ध्यान

फिल्म में महिला किरदारों को भी अच्छा स्क्रीनस्पेस दिया गया है। मोनिका बेलुची विलेन के रूप में खूबसूरत होने के साथ-साथ खतरनाक भी नजर आती हैं। उनका किरदार फिल्म के आकर्षण को बढ़ाता है। अभिनय की बात करें तो अहमद एज ने खालिद के किरदार में प्रभाव छोड़ा है। करीम अब्देल अजीज के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में हल्के-फुल्के पल जोड़ती है।

वहीं सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है। दोनों को उनकी आम हिंदी फिल्मों वाली हीरो की छवि से अलग अंदाज में देखना दिलचस्प है। कुल मिलाकर, ‘7 डॉग्स’ की कहानी भले ही कमजोर कड़ी हो, लेकिन शानदार एक्शन, इंटरनेशनल स्टारकास्ट और तेज रफ्तार इसे एक मनोरंजक एक्शन फिल्म बना देते हैं।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप