Yogi Adityanath West Bengal assembly election: प. बंगाल में चुनावी संग्राम अपने चरम पर है। बीजेपी-तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर आक्रामक हैं। प. बंगाल में चुनाव प्रचार में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की TMC सरकार पर जमकर हमला बोला। बंगाल के नादिया विधानसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि पर लोगों को लूट रहे हैं। प. बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव कल यानी 23 अप्रैल को होने है।
पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। प. बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब हम देखते हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, अरविंद घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस पवित्र धरती पर TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में TMC की सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय कह डाला। उन्होंने कहा कि TMC अब आतंक का पर्याय बन चुकी है। यह माफिया राज का प्रतीक बन गई है। TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हुआ करता था जिस बंगाल में उद्योग की श्रृंखला थी जिस बंगाल में युवा रोजगार प्राप्त करता था।आज उसी बंगाल में उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, लाखों युवा बेरोजगार हैं। बंगाल के आलू उगाने वाले किसान खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। बंगाल में पूरी तरह से अशांति जैसा माहौल है।
बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC सांसद सायोनी घोष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी एक सांसद दिल में काबा और नयन में मदीना, की घोषणा करती हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं। हमारे दिल में महाकाली और नयनों में चैतन्य महाप्रभु का वास है।
आपको बता दें कि प. बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान TMC सांसद सायोनी घोष का दिल में है काबा, आंखों में मदीना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद से प. बंगाल के चुनाव में बीजेपी ने TMC को निशाने पर लिया।
ये भी पढ़ें- बिहार में सम्राट युग शुरू: विश्वास मत से पहले बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज; दिल्ली से आते ही एक्शन मोड में CM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC पर निशाना साधा कि बंगाल की पहचान काबा से नहीं, मां कालीबाड़ी से है। जोरासांको विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन का प्रचंड समर्थन बता रहा है कि वो बंगाल की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों का सूपड़ा साफ करने जा रही है। उन्होंने लोगों के अपार समर्थन के लिए जोरासांको वासियों का आभार जताया।