फालता में सुरक्षा बल तैनात (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दोबारा मतदान किया जा रहा है। इस दौरान फालता में बीजेपी और टीएमसी के समर्थकों में झड़प होने की खबर सामने आई है।

प्रिया जैस

West Bengal Elections Falta Assembly Constituency: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज (2, मई) को दोबारा 15 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। बंगाल में दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर मतदान जारी है। इस बीच फालता विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है।

पश्चिम बंगाल चुनाव में दक्षिण 24 परगना के फलता इलाके में स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि TMC नेता उन्हें धमका रहे हैं। इस बात पर भाजपा समर्थक और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों में झड़प हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

टीएमसी के नेताओं पर धमकाने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक लोगों को वोट डालने से रोक रहे है और टीएमसी नेता उन्हें धमका रहे है।

इस घटना के बाद इलाके में तुरंत सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया हैं। 4 मई को वोटों की गिनती से पहले, फालता इलाके में CRPF और RAF के जवान तैनात हैं। यहां स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका आरोप है कि TMC नेता उन्हें धमका रहे हैं।

स्थानीय लोगों को जान से मारने की दी धमकी

स्थानीय लोगों मे आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक भाजपा को वोट देने वालों पर हमला कर रहे है। टीएमसी समर्थक लोगों को जान से मारने और घर जलाने की धमकी दे रहे है। इन आरोपों के विरोध में फालता विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन चरम पर पहुंच गया है।

भाजपा समर्थकों का दावा है कि तृणमूल के समर्थक इसलिए हमला कर रहे हैं क्योंकि स्थानीय लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। स्थानीय भाजपा समर्थक कल हुए हमलों के बाद आज भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी संख्या में केंद्रीय बल बख्तरबंद वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। भाजपा समर्थक जहांगीर खान के करीबी पंचायत प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 56.33% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 54.6% मतदान दर्ज किया गया।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज