प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

वायनाड उपचुनाव : आज से फिर प्रियंका गांधी का प्रचार अभियान शुरू, होंगी तीन नुक्कड़ सभाएं, भाई राहुल भी देंगे साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान आज यानी 3 नवंबर से फिर शुरू करेंगी और अपने भाई राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।

राहुल गोस्वामी

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान आज यानी 3 नवंबर से फिर शुरू करेंगी और अपने भाई राहुल गांधी के साथ क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी अब आगामी 7 नवंबर तक केरल में रहेंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार वह आज 3 नवंबर को सुबह 11 बजे यहां मनंथावाडी स्थित गांधी पार्क में अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साऱ ही वह आज तीन अन्य स्थानों पर अलग-अलग नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी।

इस बाबत पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार राहुल अपनी बहन के साथ संयुक्त रैली के अलावा यहां आरीकोड में अलग से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि प्रियंका आगामी 4 नवंबर को कालपेट्टा और सुल्तान बाथेरी विधानसभा क्षेत्रों में पांच स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगी। कांग्रेस के बयान के अनुसार प्रियंका गांधी वाद्रा के पांच, छह और सात नवंबर के प्रचार अभियान का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका उपचुनाव के लिए अपना प्रचार ऐसे समय फिर से शुरू कर रही हैं जब उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों ने यह कहते हुए उनकी आलोचना की है कि वह मेहमान की तरह क्षेत्र में आएंगी-जाएंगी। वाम मोर्चा ‘एलडीएफ' उम्मीदवार सत्यन मोकेरी ने दावा किया था कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल की तरह मेहमान के रूप में वायनाड आएंगी और चली जाएंगी तथा वह क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहेंगी। इस बाबत BJP प्रत्याशी नव्या हरिदास ने पिछले सप्ताह कहा था कि प्रियंका का आगमन और रोडशो मौसमी पर्व की तरह है जो साल में केवल एक बार आता है।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में इस बार 16 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनमें से ज्यादातर निर्दलीय हैं। इस सीट पर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की प्रियंका गांधी वाद्रा, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नव्या हरिदास के बीच मुकाबला है।

जानकारी दें कि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही के संसदीय चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने वायनाड संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। प्रियंका गांधी वाद्रा इस बार जहां पहली बार चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं मोकेरी ने 2014 में वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव