नाना पटोले, शरद पवार व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में बेराेजगार युवाओं को मिलेंगे 4 हजार रुपए, जानिए क्या है MVA की पांच गारंटियां

एमवीए की सरकार बनने पर युवाओं को भी 4000 रुपए देने का वादा महाराष्ट्र चुनाव के घोषणा पत्र में किया गया।इसके अलावा परिवारों के लिए 25 लाख तक के बीमा की घोषणा की गई है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बुधवार को कांग्रेस व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के चुनाव प्रचार का बिगुल बजाया। बांद्रा-पूर्व स्थित बीकेसी में आयोजित मविआ का विशाल जनसभा में राहुल, शरद पवार व उद्धव ठाकरे की प्रमुख उपस्थिति में पंचसूत्री योजनाओं की घोषणा की गई। इसमें सत्तारूढ़ महायुति की महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना के जवाब में एमवीए ने महालक्ष्मी योजना की घोषणा की, जिसके तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि को डबल किए जाने का आश्वासन दिया गया है। इतना ही नहीं एमवीए ने लाडले भाइयों को भी हर महीने 4000 रुपए देने का वादा अपने घोषणापत्र में किया है।

बीकेसी मैदान पर आयोजित जनसभा के दौरान महा विकास अघाड़ी ने राज्य की जनता के लिए 5 गारंटियों का ऐलान किया। विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने अपने पंच सूत्रीय घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को शामिल किया है। एमवीए ने सत्ता में आने के बाद महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3000 हजार रुपए और महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इतना ही नहीं एमवीए की सरकार बनने पर युवाओं को भी 4000 रुपए देने का वादा घोषणा पत्र में किया गया।इसके अलावा परिवारों के लिए 25 लाख तक के बीमा की घोषणा की गई है। इसी तरह किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। एमवीए ने किसानों का डेढ़ लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया।

साथ ही किसानों को 3 लाख रुपए तक की कर्जमाफी एवं नियमित ऋण भुगतान के लिए 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन की घोषणा। यह भी घोषणा की गई कि जातिवार जनगणना कराई जाएगी तथा 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को हटाने का प्रयास व 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाएं देगी। एमवीए के नेताओं ने सत्ता में आने के बाद इन योजनाओं को लागू करने का आश्वासन दिया।

मविआ की लोकसेवा की पंचसूत्री

  • महालक्ष्मी- महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, एसटी बस में मुफ्त सफर।
  • परिवार सुरक्षा- 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त दवाइयां।
  • समानता की गारंटी- जाति निहाय जनगणना का वादा, 50% आरक्षण की मर्यादा हटाने का प्रयास।
  • कृषक समृद्धि- किसानों का तीन लाख तक का कर्ज माफ, नियमित कर्ज भुगतान के लिए 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि।
  • युवाओं को वादा- बेरोजगार युवकों को हर महीने 4000 रुपए की मदद।

बेरोजगार युवाओं को देंगे चार हजार रुपए

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि “हम जो करते हैं, वह खुल कर करते हैं। अंधेरे में कुछ नहीं करते। हमने किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया है। जो करते हैं वही कहते हैं। जो नहीं करते वह कहते नहीं हैं। हम बच्चों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार देंगे। बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। रोजगार मिलने तक क्या करें, यह पंचसूत्री में है। हर बेरोजगार युवा को बेरोजगारी को परिभाषित करना होगा। बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव से एमवीए की ताकत बढ़ी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने महा विकास अघाड़ी को बड़ी ताकत दी। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में हर कोई एमवीए के साथ खड़ा होगा। क्योंकि राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मालवण हादसा प्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति को दर्शाता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z