संजय राउत (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

'खोखे वाले' नेताओं के दबाव से अपने विधायकों को बचाएंगी महाविकास अघाड़ी, बहुमत आने के बाद लेगी बड़ा फैसला

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी दांवा कि इस बार उनकी तीन पार्टियों में 160 सीटें सत्ता में आने वाली है। इनमें उद्धव ठाकरे शिवसेना यूबीटी, एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस के नेता शामिल है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को संपन्न होगे और अब कल यानी 23 नवंबर को सभी राजनीतिक दलो को रिजल्ट का इंतजार है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां दांवा कर रही है कि इस बार बहुमत से सत्ता में आने वाली है।

इस बीच शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी दांवा कि इस बार उनकी तीन पार्टियों में 160 सीटें सत्ता में आने वाली है। इनमें उद्धव ठाकरे शिवसेना यूबीटी, एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस के नेता शामिल है।

संजय राउत का दांवा

इस दांवे के साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में दूर दराज से नेता चुनकर आने वाले है। उनके लिए मुंबई में रहने की व्यवस्था करने के लिए भी पार्टी ने योजना बना ली है। उनका मानना है कि इस दौरान खोखे वाले लोग भी उनके नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

कल आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "कल नतीजे आएंगे। हमें यकीन है कि हमें बहुमत मिलने वाला है। हमारे 160-165 विधायक चुने जाएंगे। 'खोखा वाले' उन पर दबाव बनाएंगे, इसलिए हमने उनके लिए एक होटल में एक साथ रहने की व्यवस्था की है। शरद पवार, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की भूमिका होगी (सीएम चेहरा चुनने में) एमवीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सर्वसम्मति से फैसला लेंगे। अभी कोई फॉर्मूला नहीं बना है, सभी लोग एक साथ बैठेंगे और सीएम चुनेंगे।"

संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए महाविकास अघाड़ी में तीनों पार्टी शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस तीनों पार्टी मिलकर फैसला लेंगे और मुख्यमंत्री पद के लिए नेता चुनेंगे। बागी नेताओं के बारे में उन्होंने कहा कि वे किसी भी नेता को बागी नहीं मानते। चुनाव लड़ना सभी का हक है चाहे वे निर्दलीय चुनाव लड़े।

इस समय पार्टी ने सभी छोटे-बड़े नेता और निर्दलीय नेताओं से बातचीत शुरू रखी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार आएगी इसका फैसला कल यानी 23 नवंबर को किया जाएगा।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी