संजय राउत (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

करोड़ों के 20-20 बैग हेलीकॉप्टर BJP ने उतारे, संजय राउत ने किया दावा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवाल

चुनावी आचार संहिता लागू होने के बावजूद चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए राउत ने पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा केवल विपक्षी नेताओं के वाहनों और विमानों की ही जांच क्यों की जा रही है। संजय राउत ने सवाल उठाया कि बीजेपी की गाड़ी चेक क्यों नहीं की जाती।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। मुंबई शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के शीर्ष नेताओं द्वारा बड़ी मात्रा में धन वितरित किया जा रहा है, फिर भी भारत का चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

चुनावी आचार संहिता लागू होने के बावजूद चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए राउत ने पूछा कि चुनाव आयोग द्वारा केवल विपक्षी नेताओं के वाहनों और विमानों की ही जांच क्यों की जा रही है। संजय राउत ने सवाल उठाया कि बीजेपी की गाड़ी चेक क्यों नहीं की जाती।

मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया और कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष के नेताओं की गाड़ी चेक करने के समय निष्पक्ष रहते है और जब भाजपा की चेकिंग की बात आती है तो वे क्यों नहीं चेक करते है।

संजय राउत ने साधा निशाना

उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "चुनाव आयोग अपना काम करता है। आप हमारी कारों, विमानों और हर चीज की जांच करते हैं। अगर आप निष्पक्षता से यह काम करते हैं, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र में, जहां एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और भाजपा चुनाव लड़ रहे हैं, वहां 25 करोड़ रुपये पहले ही पहुंच चुके हैं...हमने लोकसभा चुनाव के दौरान वीडियो भी दिखाए थे कि कैसे 20-20 बैग हेलीकॉप्टर से लाए गए...क्या आप एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के काफिले को रोककर उनकी जांच करते हैं?...महाराष्ट्र में जिस तरह से पैसे बांटे जा रहे हैं, क्या चुनाव आयोग को यह नहीं दिखता?"

पीएम के हेलीकॉप्टर की नहीं की जांच

निष्पक्ष न्याय की बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है तो उसे निलंबित कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया की यह किस तरह कि निष्पक्षता है।

उन्होंने कहा, "अगर किसी ने ओडिशा में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच की, तो उसे निलंबित कर दिया गया। क्या पीएम मोदी चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते? क्या पीएम, गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्री लोगों के बीच कुछ भी बांट सकते हैं?...यह किस तरह का निष्पक्ष न्याय है?..."

हाल ही में महाराष्ट्र में अकोला में चुनाव का प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था और कुत्ता कहकर संबोधित किया था। इस विवादित बयान से एक बार फिर सियासी माहौल गरम हो गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी