सदा सर्वणकर (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

15 साल से जनता के लिए किया है काम, मतदाताओं पर है पूरा भरोसा, बोले महायुति से महिम सीट के उम्मीदवार सदा सर्वणकर

माहिम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे शिवसेना उम्मीदवार सदा सर्वणकर ने रविवार को बताया कि उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आशिर्वाद ले लिया है और अब प्रचार शुरू कर रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल हो चुके है, और सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इस बीच माहिम विधानसीट से शिवसेना के उम्मीदवार सदा सर्वणकर भी चुनाव में उतरे है।

माहिम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे शिवसेना उम्मीदवार सदा सर्वणकर ने रविवार को बताया कि उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आशिर्वाद ले लिया है और अब प्रचार शुरू कर रहे है।

माहिम विधानसभा सीट

माहिम विधानसभा सीट से इस बार शिंदे गुट शिवसेना की ओर सदा सर्वणकर चुनावी मैदान में उतरे है।

माहिम विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार सदा सर्वणकर ने कहा, "मैं महायुति का उम्मीदवार हूं। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तीनों नेताओं ने मुझे आशीर्वाद दिया है। मैंने (नामांकन) फॉर्म भर दिया है और प्रचार शुरू कर दिया है। मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है, जिनके लिए मैं पिछले 15 सालों से काम कर रहा हूं। वे मुझसे प्यार करते हैं, वे मुझे जिताएंगे... महायुति का उम्मीदवार चुना जाना चाहिए और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगा। मैं (एमएनएस प्रमुख) राज ठाकरे से मिलने की कोशिश करूंगा और उनसे भी मुझे आशीर्वाद देने का अनुरोध करूंगा।"

वापस लिया नामांकन

आपको बताते चले कि वर्धा जिले की आर्वी की सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा विधायक दादाराव केचे बगावत कर चुके थे। लेकिन, उन्होंने सोमवार को नामांकन वापस लेने का फैसला कर लिया है। दादाराव केचे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। दादाराव केचे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई चर्चा के बाद शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नामांकन वापस लेने की घोषणा की।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को आयोजित किए गए है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख जा चुकी है और अब 4 नवंबर नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी