शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महिलाओं को भागीदारी देने में शरद पवार गुट सबसे आगे, अब तक 11 प्रत्याशियों को दिया टिकट

चुनाव में महिलाओं के वोट के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा करने वाली पार्टियों ने अब तक कितनी महिलाओं को टिकट दिया है? यह सबसे बड़ा सवाल है। अब तक इस लिस्ट में सबसे आगे शरद पवार गुट है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। 29 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन होगा। ऐसे में ज्यादतर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। कुछ सीटों को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में अब भी खींचतान जारी है। चुनाव में महिलाओं के वोट के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा करने वाली पार्टियों ने अब तक कितनी महिलाओं को टिकट दिया है? यह सबसे बड़ा सवाल है।

विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने रविवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। अपनी पहली सूची में 45 और दूसरी सूची में 22 नामों की घोषणा के बाद पवार ने अपनी तीसरी सूची में 9 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस तरह से अब पवार के उम्मीदवारों की संख्या 76 हो गई है।

उल्लेखनीय यह है कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के 76 उम्मीदवारों में 11 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस तरह से महिलाओं की भागीदारी के मामले में बड़े पवार की राकां पहले क्रमांक पर पहुंच गई है।

शरद पवार गुट ने जारी की तीसरी लिस्ट

रविवार को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पार्टी की तीसरी उम्मीदवार सूची की घोषणा की। लिस्ट में राजे साहब देशमुख को परली से अजित पवार की पार्टी एनसीपी के धनंजय मुंडे के खिलाफ टिकट दिया गया है। तो वहीं मुंबई के अणुशक्तिनगर से एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को टिकट दिया गया है।

इसी तरह कारंजा से ज्ञायक पाटनी, हिंगनघाट से अतुल वंडिले, हिंगणा से रमेश बंग, चिंचवड से राहुल कलाटे, भोसरी अजित गव्हाणे, माजलगांव से मोहन बाजीराव जगताप और मोहोल से सिद्धि रमेश कदम को उम्मीदवारी दी गई है।

इन महिलाओं को दिया मौका

  1. मुक्ताईनगर- रोहिणी खडसे
  2. अहेरी- भाग्यश्री आत्राम
  3. घाटकोपर पूर्व- राखी जाधव
  4. पारनेर- रानी लंके
  5. आर्वी- मयुरा काले
  6. बागलाण- दीपिका चव्हाण
  7. दिंडोरी- सुनिता चारोस्कर
  8. पिंपरी- सुलक्षणा शिलवंत
  9. पर्वती- अश्विनी कदम
  10. चंदगड- नंदिनी भाबुलकर कुपेकर
  11. मोहोल - सिद्धी रमेश कदम

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा