राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या होगा RSS का रोल, जानें संविधान पर विपक्ष के नैरेटिव का कैसे देंगी जवाब

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना प्लान बना लिया है, जिसे पूरे राज्य में शुरू कर दिया गया है।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच भाजपा के समर्थन वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अपनी ओर से चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है।

इस बार कांग्रेस को मुंहतोजड़ जवाब देने के लिए आरएसएस ने राज्य में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क करने का कार्यक्रम बनाया है। जिस तरह आरएसएस ने हरियाणा विधानसभा में पर्दे के पीछे रहते हुए अपनी भूमिका निभाई थी। ठीक उसी प्रकार वे इस बार भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपना काम जारी रखेंगे। इसके तहत आरएसएस मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

पूरे राज्य में चलेगा अभियान

ये कार्यक्रम पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, ये संगठन मतदाता जागरूकता पर काम करते हुए 3 लाख से भी ज्यादा बैठकों का आयोजन करने वाला है। इस रणनीती के तहत संगठन एक सही मशीनरी के तौर पर काम करेगा, जो मतदाताओं के चुनाव को आकार देगा।

पिछली बार आरएसएस ने मतदाताओं में जागरूकता फैलाने का कार्य किया था लेकिन इस बार आरएसएस संगठन इस कार्यक्रम को वोटों में तब्दील करने में अपना कार्य करेगा। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस कार्यक्रम को तीन बड़े अभियान के तौर पर चलाने वाला है।

संविधान सम्मान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान सम्मान नामक एक विशाल कार्यक्रम आयोजित करने वाला है। इस कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए संविधान बचाओ कार्यक्रम के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। इस अभियान द्वारा आरएसएस कांग्रेस द्वारा किए गए संविधान के अपमान को उजागर करने की कोशिश करेगी।

लोकमत परिष्कर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित लोकमत परिष्कर लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए एक खास अभियान होगा। इस कार्यक्रम के तहत आरएसएस उम्मीदवारों के अच्छे और बुरे पहलुओं को उजागर करेगा और राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए घोषणा पत्रों पर चर्चा करेगा।

सजग बनो अभियान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित सगज बनो बैठकों की एक सीरीज होगी। इस अभियान द्वारा संघ मतदाताओं को वोट करने से पहले सोचने और समझने के लिए प्रेरित करेगा और लोकतंत्र का पवित्र बनाए रखने पर जोर देगा। अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने कार्यकर्ता स्वयंसेवकों की मदद से 50 हजार से भी ज्यादा छोटी बैठकों और जनसंपर्क का कार्य शुरू कर दिया हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z