राहुल गांधी, फोटो- IANS 
विधानसभा चुनाव 2026

आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, बोले- बंगाल में गुंडाराज चल रहा है

Bengal Violence: राहुल गांधी ने आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर चुनावी हिंसा करने और 'गुंडाराज' चलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रतीक पाण्डेय

Rahul Gandhi on Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार और उनकी पार्टी के कामकाज के तरीके पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद हत्या कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों और कांग्रेस की राज्य इकाई के अनुसार, देबदीप चटर्जी आसनसोल उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पुइतांडी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया है कि मतदान के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसके बाद चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

राहुल ने टीएमसी को बताया 'गुंडाराज सरकार’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, बल्कि टीएमसी का 'गुंडाराज' चल रहा है। राहुल गांधी के अनुसार, वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना और मिटाना अब तृणमूल कांग्रेस का चरित्र बन चुका है।

यह हिंसा राजनीतिक प्रतिशोध की है: राहुल गांधी

राहुल गांधी का कहना है कि मतदान के तुरंत बाद हुई यह हिंसा राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना के एक बेहद परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर करती है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए जिस तरह के हिंसक रास्तों का इस्तेमाल बंगाल में किया जा रहा है, वह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। उन्होंने अपनी पार्टी की विरासत का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान और अहिंसा का रास्ता चुना है।

दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा की मांग

मृतक कार्यकर्ता के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें भी रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि देबदीप चटर्जी की हत्या के सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। इसके साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए और उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे