ईवीएम मशीन (सौजन्य-IANS) 
विधानसभा चुनाव 2026

Puducherry Election Result: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान

Puducherry Election Result: पुडुचेरी विधानसभा क्षेत्र में आज मतगणना की जाएगी। केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे।

प्रिया जैस

Puducherry Assembly Elections Result: आज 4 मई को पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती होगी। आज सभी की निगाहें EVM पर टिकी हैं, क्योंकि चुनाव परिणामों का इंतज़ार किया जा रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम में रखी EVM मशीनों पर सभी का ध्यान केंद्रित होने के साथ, आज यह तय हो जाएगा कि पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी और किसे खाली हाथ लौटना पड़ेगा।

9 अप्रैल को हुए मतदान में केंद्रशासित प्रदेश के 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने रिकॉर्ड 89.08 प्रतिशत भागीदारी दर्ज कराई थी। पुडुचेरी में, सुबह करीब 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जिसके बाद वोटों की मुख्य गिनती शुरू होगी। केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे। कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभेद्य घेरा

मतगणना के समय कोई बाधा न आए और प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इस दौरान सभी कर्मचारियों को खास डिजिटल आईडी प्रदान की गई है। इसकी मदद के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। इस दौरान कुल 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें स्थानीय पुलिस के 1,250 जवान और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शामिल हैं। संवेदनशील क्षेत्रों और मतगणना केंद्रों पर विशेष कमांडो और महिला कमांडो बलों को भी मुस्तैद किया गया है।

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जहाँ आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी।

क्षेत्रवार कड़ी निगरानी

मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए कराईकल में 500, माहे में 400 और यनम में 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा को अधिक चाक-चौबंद किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे से ही सुरक्षा बल मोर्चा संभाल लेंगे।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज