

Assam Assembly Election Result 2026: असम में चुनावी लड़ाई अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए थोड़ी देर में रुझान सामने आने लगे हैं, लेकिन दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होगी कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली BJP सरकार सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस गठबंधन जनता का भरोसा जीत पाती है।
चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। इसके बाद जैसे-जैसे ईवीएम खुलती जाएंगी नतीजे आप के सामने आना शुरू हो जाएंगे।
अगर आप असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सीधे देखना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in सोमवार सुबह से ही चुनावी नतीजे दिखाना शुरू कर देगी।
इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर एक विधानसभा सीट का हाल भी आप देख सकते हैं। इसके साथ ही आप नवभारत लाइव की वेबसाइट पर भी मतगणना का लाइव कवरेज देख पाएंगे।
मालूम हो कि असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का आज फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं।
मतगणना केंद्रों और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।