मतगणना शुरू (कंसेप्ट फोटो IANS) 
विधानसभा चुनाव 2026

Puducherry Election Result: पुडुचेरी में मतगणना की हुई शुरुआत, 30 विधानसभा सीटों पर फैसला होगा आज

Puducherry Assembly Elections Result: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है।

प्रिया जैस

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह करीब 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, जिसके बाद वोटों की मुख्य गिनती शुरू होगी। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में यहां 30 विधानसभा सीटें हैं। इन 30 विधानसभा सीटों में बहुमत का आंकड़ा 16 का है। इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) गठबंधन, कांग्रेस का INDIA गठबंधन और तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (TVK) के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

6 मतदान केंद्रों में मतगणना शुरू

पुडुचेरी में केंद्र शासित प्रदेश में 30 विधानसभा सीटों के चुनावों के मतगणना के लिए छह मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी 6 मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इनमें अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से चुनौती मिल रही है।

पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान

आपको बताते चलें, कि इस बार केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। 9 अप्रैल को एक चरण में पुडुचेरी में मतदान करीब 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार का मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।

मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुडुचेरी के सभी 6 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कराईकल में 500, माहे में 400 और यनम में 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा को अधिक चाक-चौबंद किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे से ही सुरक्षा बल मोर्चा संभाल लिया था।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज