PM मोदी(Image- Social Media) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा

PM Modi Bengal Announcement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी यह मोदी की गारंटी है। इस बार पूरे देश ने नई खबर सुनी।

अर्पित शुक्ला

PM Modi Announcement for Bengal: पश्चिम बंगाल में मिली जबरदस्‍त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में पहली कैबिनेट की बैठक में आयुष्‍मान योजना को लागू किया जाएगा।बता दें कि ममता सरकार के दौरान केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य में लागू नहीं किया गया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा बंगाल में ऐसा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी यह मोदी की गारंटी है। उन्‍होंने कहा कि आप याद कीजिए बंगाल चुनाव के वक्त कैसी खबरें आती थीं। हिंसा, डर और निर्दोष लोगों की मौतें, लेकिन इस बार पूरे देश ने नई खबर सुनी, पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

पहली बार निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई

PM मोदी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई। उन्‍होंने आगे कहा कि मेरी सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए समाप्त करें। किसने किसे वोट दिया, किसे नहीं दिया उससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें।

बंगाल में नया सूर्यादय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन जीत के लिए समर्पित किया है। BJP की कितनी ही महिला कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप कल्पना नहीं कर सकते कि केरल और बंगाल में बीजेपी के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी है और उन पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं। मैं यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं।

भारत ने दिखाया क्‍यों है वो मदर ऑफ डेमोक्रेसी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जय पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच राज्यों की जनता ने पूरे विश्व के दिखाया है ये हमारा भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है। पीएम ने कहा कि लोकतंत्र, डेमोक्रेसी, हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। यह हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान