नीला रोबोट (फोटो-सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में दिखा तकनीक और परंपरा का संगम, Neela Robot ने मतदाताओं का किया स्वागत

Neela Robot: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सभी 30 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। नीला रोबोट ने मतदाताओं और अंतरराष्ट्रीय आईईवीपी प्रतिनिधियों का स्वागत किया, चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक और आकर्षक बनाया।

नवभारत डेस्क

Neela Robot In Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सभी 30 सीटों पर शांति पूर्वक मतदान हुए। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही थी। लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की कोशिश जारी है। इसी बीच इस चुनाव में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।

भारत निर्वाचन आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि पुडुचेरी में साड़ी पहने 'नीला' नाम का वेलकम रोबोट इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) के प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहा है। आयोग ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पुडुचेरी में नवाचार और परंपरा का संगम। स्वागत करने वाला बॉट 'नीला', इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (आईईवीपी) के प्रतिनिधियों का स्वागत करता है, जो पुडुचेरी की जीवंत चुनावी प्रक्रिया के साक्षी बन रहे हैं।"

Neela Robot ने किया मतदाताओं का स्वागत

इससे पहले भी चुनाव आयोग ने एक वीडियो साझा करते हुए बताया था कि एक मतदान केंद्र पर रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रहा है। पोस्ट में कहा गया, "स्वैग के साथ स्वागत। पुडुचेरी के एक मतदान केंद्र पर एक रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रहा है। यह कर्तव्य और जिम्मेदारी का दिन है, चलिए वोट डालने चलते हैं।"

Neela Robot ने मतदाताओं को किया आकर्षित

मतदान केंद्रों पर इस नीला रोबोट ने मतदाताओं को आकर्षित करने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाने का भी काम किया है। मतदाताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की है।

पुडुचेरी में 4 मई को आएंगे नतीजे

मतदान शाम तक 6 बजे तक जारी रहा और इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। शासन, कल्याणकारी योजनाएं, रोजगार और नेतृत्व जैसे मुद्दे चुनाव के केंद्र में हैं। अब 4 मई को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनी रहती है या राजनीतिक दिशा में बदलाव आता है।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज