बाला नंदगांवकर (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को साथ लाना चाहते है मनसे नेता बाला नंदगांवकर, नामांकन दाखिल करने के बाद जाहिर की इच्छा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता बाला नंदगांवकर ने शुक्रवार को अपना नामांकन अर्ज दाखिल कर दिया है। बाला नंदगांवकर ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो इस बार वह उद्धव और राज ठाकरे को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बड चुका है और सभी उम्मीदवार अब जल्द-से-जल्द नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा करने में लगे है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता बाला नंदगांवकर ने शुक्रवार को अपना नामांकन अर्ज दाखिल कर दिया है।

बाला नंदगांवकर ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो इस बार वह उद्धव और राज ठाकरे को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे। बाला नंदगांवकर मुंबई की शिवडी विधानसभा सीट से राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

दोनों भाइयों को साथ लाना हैं

इस सवाल पर कि क्या वह ठाकरे भाइयों को एक साथ लाने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी ऐसा किया है और भविष्य में भी मौका मिलने पर ऐसा करूंगा।”

बाला नंदगांवकर का कहना है कि हालांकि वह मनसे के “सैनिक” हैं, लेकिन इसके साथ ही वे दिवंगत शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के भी “सैनिक” हैं। बाला नंदगांवकर 1990 के दशक में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने छगन भुजबल को हराया था।

छोड़ दी थी पार्टी

भुजबल अविभाजित शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। एक दशक बाद जब राज ठाकरे का उद्धव ठाकरे से मतभेद हो गया और उन्होंने स्वयं शिवसेना छोड़ दी, तो नंदगांवकर ने भी पार्टी छोड़ दी।

जानकारी के लिए आपको बताते चले कि मनसे ने अब तक 288 सीटों में से 50 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और मतदान की गणना 23 नवंबर को होनी है।

महाराष्ट्र में दाखिल नामांकन

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में 25 अक्टूबर तक कुल 44 उम्मीदवारों ने 60 उम्मीदवारी अर्ज दर्ज की गई हैं। शुक्रवार तक मुंबई शहर में 12 उम्मीदवारों ने 18 उम्मीदवारी अर्ज दाखिल किए तो वहीं मुंबई उपनगर में 32 उम्मीदवारों ने 42 उम्मीदवारी अर्ज दाखिल किए हैं। सिर्फ शुक्रवार को 20 उम्मीदवारों ने 26 उम्मीदवारी अर्ज दाखिल किए। इनमें मुंबई शहर में चार उम्मीदवारों ने पांच तो मुंबई उपनगर में 16 उम्मीदवारों ने 21 अर्ज भरे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध