ममता बनर्जी (Image- X/AITMC) 
विधानसभा चुनाव 2026

काउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी के साथ मारपीट...'CAPF ने CCTV बंद करवा कर पीटा', चुनावी नतीजों के बीच मचा बवाल!

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर 100 सीटें लूटने और खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

अर्पित शुक्ला

Mamata Banerjee Allegations: पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। टीएमसी 80 सीटों के नीचे सिमटती हुई दिख रही है। चुनाव नतीजों के बाद अब बंगाल में एक नया बवाल खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पहुंची थी। ममता ने दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उनको अंदर नहीं आने दिया। ममता ने कहा कि 'BJP दानवों की पार्टी है, 100 से अधिक सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।'

लूट, लूट, लूट हुई

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे लोग कुछ नहीं कर रहे। ममता ने आरोप लगाया कि मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। ममता बनर्जी ने कहा कि यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वो पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है।

मारपीट का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने दावा किया कि मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यह पक्षपाती है। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। ममता ने कहा कि उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।

ममता बनर्जी ने काउंटिंग सेंटर में अपने ऊपर हमला होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था।

भवानीपुर में पीछे चल रहीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं। अब तक 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं। 16 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी 554 वोटों से पीछे हैं।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग