मल्लिकार्जुन खरगे व योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

'बंटेंगे तो कटेंगे' पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, सीएम योगी को दिया करारा जवाब, अब होगा महासंग्राम!

'बंटेंगे तो कटेंगे' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को भी लपेटे में लिया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में 'बंटेंगे तो कटेंगे' जुबानी जंग का नया मोर्चा बन गया है। इस मोर्चे पर सभी दलों के सिपहसालार एक दूसरे पर बातों के बाण चला रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी को मुद्दा बनाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला है।

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप और बयानों का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बांटने वाले आप ही हैं और काटने वाले आप ही हैं।

इस बीच खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। रांची में एक रैली में खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा कि आप लोग ऐसे व्यक्ति को कैसे वोट दे रहे हैं जो आदतन बार-बार झूठ बोलता है? उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी आप लोगों को बांटना चाहती है।

पीएम मोदी को बनाया निशाना

रैली के दौरान खरगे ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी का भाषण जुमला है। पहले उनके गृह मंत्री कहते थे कि वे 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह चुनावी नारा था। ये लोग आदतन झूठे हैं। पहले इन्होंने 15-15 लाख देने की बात भी कही थी। आप आदतन झूठे को कैसे वोट दे रहे हैं?

बीजेपी पर किया करारा प्रहार

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी आपका मंगलसूत्र, आपके मवेशी चुराने जा रहे हैं। वह आपकी संपत्ति छीनकर अंबानी, अडानी को दे रहे हैं। आरएसएस-बीजेपी आपको बांटना चाहती है, आपके बीच लड़ाई कराना चाहती है। बीजेपी कह रही है- घुसपैठिए मिट्टी, बेटी और रोटी चुरा रहे हैं। आप क्या कर रहे थे? क्या आप भुट्टा छील रहे थे?

सीएम योगी को दिया जवाब

सीएम योगी आदित्यनाथ पर उठाए सवाल इस दौरान खड़गे ने सीएम योगी के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बंटोगे तो कटोगे भी। उन्होंने कहा कि ये बांटने वाले लोग हैं और ये काटने वाले लोग हैं। बीजेपी-आरएसएस का यही एजेंडा है, जब तक आप इनके एजेंडे को नहीं तोड़ोगे तब तक ये आपका शोषण करते रहेंगे।

फिलहाल चुनावी रण में 'बंटेंगे तो कटेंगे' के मोर्चे पर तीर और तलवार चल रहे हैं। सत्ता-विपक्ष की ओर से दिग्गज नेता भी इस जंग में जोर-आजमाइश कर रहे हैं। लेकिन इस जंग का रिजल्ट क्या होगा यह चुनाव रिजल्ट के दिन यानी 23 नवंबर को पता चलेगा।

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी